Shani Shukra Yuti in meen rashi 2026 Lucky Zodiac Signs | Venus transit in Pisces forming Shani Shukra Yuti before holi | होली से पहले मीन राशि में शनि और शुक्र की युति, मिथुन समेत 4 राशियों के जीवन में भर जाएंगे खुशियों के रंग
Last Updated:
Shani Shukra Yuti In Meen 2026: होली से पहले शनि और शुक्र ग्रह की मीन राशि में युति बनने जा रही है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि और शुक्र ग्रह सभी नवग्रहों में से सबसे बड़े ग्रह हैं और इन ग्रहों की युति कई राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाली है. इन राशियों को शनि की वजह से आपके कर्मों का न्याय मिलेगा तो शुक्र ग्रह की वजह से धन संबंधित समस्या दूर होगी. आइए जानते हैं होली से पहले मीन राशि में बन रही शनि और शुक्र की युति से इन राशियों को क्या क्या लाभ होगा.

Shani Shukra Yuti In Meen 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, समय-समय पर ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं. इसी क्रम में सबसे बड़े ग्रह शुक्र और शनि ग्रह होली से पहले मीन राशि में एक साथ आने वाले हैं. दरअसल साल 2026 में होली का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा लेकिन उससे पहले 2 मार्च को शुक्र ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही शनि ग्रह मौजूद हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि में शुक्र और शनि की युति एक शक्तिशाली और जटिल योग बनाती है, जो मिथुन समेत 4 राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाली है. इन दो ग्रहों की युति आपके जीवन में मैच्योरिटी, क्रिएटिविटी और क्लियरिटी तो लाएगी ही लेकिन साथ में प्रेम, धन, करियर, बिजनेस समेत जीवन के ज्यादातर क्षेत्र में स्थिरता भी लाएगी. आइए जानते हैं शुक्र ग्रह का 2 मार्च को मीन राशि में गोचर इन राशियों के लिए क्या क्या लेकर आएगा.
शुक्र-शनि युति का मिथुन राशि पर प्रभाव
शनि और शुक्र की युति आपकी राशि से 10वें स्थान पर होने जा रही है, जिससे मिथुन राशि वालों को कई मामलों में फायदा होगा और होली का पर्व दोगुनी खुशियां लेकर आएगा. आपकी पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में जो भी उलझन चल रही थीं, वे दूर हो जाएंगी और चीजों को लेकर क्लियरिटी यानी स्पष्टता भी आएगी. इस राशि के जो जातक काफी समय से रोजगार या नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. शुक्र ग्रह की वजह से मिथुन राशि वालों की सुख सुविधाएं बढ़ेंगी तो शनि की वजह से आपकी मेहनत का फल भी मिलेगा.
शनि-शुक्र युति का सिंह राशि पर प्रभाव
शनि और शुक्र ग्रह की युति आपकी राशि से आठवें स्थान पर होने जा रही है, जिससे सिंह राशि वालों के जीवन में स्थिरता आएगी और करियर, परिवार, कारोबार समेत कई चीजों को लेकर समझ भी बढ़ेगी. जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हैं, वे शनिदेव की कृपा से दूर हो जाएंगी और परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. शुक्र ग्रह की वजह से सिंह राशि वालों की धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. माता पिता और बच्चों की सेहत में सुधार आएगा, जिससे आपका ईश्वर पर विश्वास मजबूत होगा.
शुक्र-शनि युति का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
शुक्र और शनि की युति आपकी राशि से पांचवे भाव में बन रही है, जो वृश्चिक राशि वालों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी और होली पर आपका मजा दोगुना हो जाएगा. शनि आपको आगे बढ़ने के कई मौकै देंगे और शुक्र की वजह से उन मौकों पर आप विजय प्राप्त करेंगे. शनि और शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि वालों के पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में गड़बड़ चीजों को हटाएंगे और आपके द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयास को बढ़ावा देंगे. इस राशि के सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे वे दोबारा भी मिलने का विचार कर सकते हैं. परिवार में सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम भी बना रहेगा.
शनि-शुक्र युति का मकर राशि पर प्रभाव
शुक्र और शनि ग्रह की युति आपकी राशि से तीसरे भाव में होने जा रही है, जो मकर राशि वालों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई फायदे के सौदे लेकर आएगी. होली से पहले यह युति आपके जीवन में नए रंग लाएगी, जिससे यह पर्व और भी बढ़ा हो जाएगा. शनि आपको सभी परेशानियों से बाहर निकालेगा और कई शुभ लाभ भी देगा. वहीं शुक्र ग्रह की वजह से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे और धर्म कर्म के कार्यों में भी मन लगेगा. नौकरी करने वालों की टेंशन कम होंगी और व्यापारियों को अच्छा फायदा भी मिलेगा.
About the Author
पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें