Lucky plants for home। घर के लिए भाग्यशाली पौधे
Last Updated:
Lucky Plants For Home: घर सिर्फ दीवारों और फर्नीचर से नहीं बनता, उसमें रहने वाली हवा, माहौल और महसूस होने वाली शांति भी बहुत मायने रखती है. कभी आपने नोटिस किया होगा कि कुछ जगहों पर जाते ही मन हल्का लगने लगता है, वहीं कुछ जगहों पर बेचैनी सी महसूस होती है. पुराने घरों में आंगन, धूप और पौधों का खास ध्यान रखा जाता था, क्योंकि माना जाता था कि हरियाली घर की ऊर्जा बदल देती है. आज भी वास्तु और फेंग शुई जैसे तरीके यही कहते हैं कि कुछ खास पौधे घर में रखने से खुशहाली, तरक्की और सुकून बढ़ता है. अगर आप चाहते हैं कि घर में हल्का, खुश और संतुलित माहौल बना रहे, तो ये 7 पौधे आपके लिए कमाल कर सकते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
तुलसी से लेकर एलोवेरा तक, ये 7 पौधे घर में ताजगी, सुकून और खुशहाली का माहौल बनाने में मदद कर सकते हैं. सही जगह पर रखे गए पौधे न सिर्फ सुंदर लगते हैं, बल्कि घर की हवा और महसूस होने वाली ऊर्जा को भी बेहतर बना देते हैं.
1. तुलसी तुलसी को भारत में बहुत खास माना जाता है. इसे घर में रखना शांति और पॉजिटिव माहौल से जोड़ा जाता है. इसकी खुशबू और पत्तियां दोनों फायदेमंद मानी जाती हैं. लोग इसे अक्सर आंगन या बालकनी में रखते हैं. सुबह-शाम हल्की धूप मिलने वाली जगह इसके लिए बढ़िया रहती है.
2. मनी प्लांट नाम से ही साफ है कि इसे पैसों और तरक्की से जोड़ा जाता है. इसकी बेलें तेजी से बढ़ती हैं, जो बढ़त और आगे बढ़ने का संकेत मानी जाती हैं. इसे पानी या मिट्टी दोनों में उगाया जा सकता है. घर या ऑफिस के कोने में यह अच्छा लगता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
3. स्नेक प्लांट इसकी पत्तियां सीधी और तेज आकार वाली होती हैं. इसे सुरक्षा देने वाला पौधा माना जाता है. यह हवा को साफ रखने में भी मदद करता है. अच्छी बात ये है कि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, कम रोशनी में भी ठीक रहता है.
4. जेड प्लांट इसकी गोल पत्तियां सिक्कों जैसी दिखती हैं, इसलिए इसे धन और स्थिरता से जोड़ा जाता है. इसे अक्सर गिफ्ट में भी दिया जाता है. ज्यादा पानी की जरूरत नहीं, बस हल्की धूप मिलती रहे तो बढ़िया बढ़ता है.
5. पीस लिली ये पौधा घर में सुकून का एहसास देता है. इसके सफेद फूल और चमकदार पत्ते जगह को फ्रेश लुक देते हैं. माना जाता है कि यह तनाव भरा माहौल शांत करने में मदद करता है. लिविंग रूम या बेडरूम में रखना अच्छा रहता है.
6. लकी बांस सीधे ऊपर बढ़ते डंठल तरक्की और मजबूती का संकेत माने जाते हैं. इसे पानी वाले कांच के बर्तन में भी रखा जा सकता है. लोग अलग-अलग गिनती के डंठल रखते हैं, जो खुशी, सेहत या धन से जोड़े जाते हैं.
7. एलोवेरा एलोवेरा सिर्फ स्किन के लिए नहीं, घर के माहौल के लिए भी अच्छा माना जाता है. इसके मोटे पत्ते अंदर से जेल भरे होते हैं. इसे खिड़की के पास रखना अच्छा रहता है. ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती.