ICC T20 World cup 2026 Live score: आज टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन होंगे तीन मुकाबले, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच पहला मुकाबला
Last Updated:
ICC T20 World cup 2026 Live score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान की टीम का सामना नीदरलैंड्स के साथ हो रहा है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इस मु…और पढ़ें

आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन दिन मुकाबले.
ICC T20 World cup 2026 Live score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है. पहले दिन फैंस को तीन मुकाबले देखने को मिलेंगे. पहले मैच में पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने उतरी है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दिन के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की टीम का सामना स्कॉटलैंड से होगा जबकि आज तीसरे मुकाबले में मेजबान भारत के खिलाफ अमेरिका की टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन – साइम अय्यूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद.
नीदरलैंड्स की प्लेइंग इलेवन- मैक्स ओ’डाउड, माइकल लेविट, बास डी लीडे, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), कॉलिन एकरमैन, जैक लायन-कैचेट, लोगन वैन बीक, रूएलोफ वैन डेर मर्व, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन.
पहले दिन के तीनों मैच का शेड्यूल
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स – कोलंबो- सुबह 11 बजे (भारतीय समय)
वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड -कोलकाता- दोपहर 3 बजे (भारतीय समय)
भारत बनाम अमेरिका – मुंबई- शाम 7 बजे (भारतीय समय)
कहां देखें टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सारे मैच को स्टार स्पोर्ट्स के तमाम खेल चैनल पर अलग अलग भाषा में लाइव देखा जा सकता है. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग को देखने के लिए जियो स्टार ऐप पर जा सकते हैं.
February 7, 202610:45 IST
ICC T20 World cup Live: नीदरलैंड्स की प्लेइंग इलेवन
मैक्स ओ’डाउड, माइकल लेविट, बास डी लीडे, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), कॉलिन एकरमैन, जैक लायन-कैचेट, लोगन वैन बीक, रूएलोफ वैन डेर मर्व, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन.
February 7, 202610:42 IST
ICC T20 World cup Live: पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
साइम अय्यूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद.
February 7, 202610:35 IST
ICC T20 World cup Live: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नीदरलैंड्स की टीम के पास बड़ा स्कोर खड़ा कर अपनी ताकत को दिखाने का मौका है.
February 7, 202610:20 IST
ICC T20 World cup Live: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए तैयार, थोड़ी देर में टॉस
पाकिस्तान की टीम अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए तैयार है. नीदरलैंड्स के खिलाफ भारतीय समय के मुताबिक 11 बजे से मैच खेला जाना है. कुछ मिनट के बाद टॉस के लिए दोनों टीम के कप्तान मैदान पर उतरेंगे. इस मुकाबले के साथ हो जाएगा टूर्नामेंट का आगाज.
February 7, 202609:36 IST
ICC T20 World cup 2026 Live: क्या भारत-पाकिस्तान मैच होगा
द टेलीग्राफ ऑनलाइन के मुताबिक पीसीबी ने आईसीसी के साथ चल रही बैकचैनल बातचीत के दौरान कुछ शर्तें रखी हैं. ऐसा किया गया है जिससे भारत-पाकिस्तान मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार हो सके. गतिरोध अभी भी बना हुआ है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार पिछले 48 घंटों में सकारात्मक नतीजे की उम्मीद बढ़ी है.
February 7, 202609:05 IST
ICC T20 World cup 2026 Live: बुमराह को हुआ बुखार
भारतीय टीम के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अमेरिका के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे. खबर है कि वायरल बुखार के कारण वो पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, बुमराह शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में टीम के ट्रेनिंग सेशन में तो पहुंचे, लेकिन उन्होंने अभ्यास में हिस्सा नहीं लिया
February 7, 202608:19 IST
ICC T20 World cup 2026 Live: श्रीलंका पुलिस को भी नहीं भारत- पाक मैच की जानकारी
भारत और पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर भले ही पाकिस्तान की सरकार ने अपना फैसला सुना दिया है. पीसीबी और टीम के कप्तान बोल रहे हैं कि वो भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे लेकिन इसको लेकर कुछ भी आधिकारिक नहीं किया गया है. ना तो आईसीसी को इसकी जानकारी दी गई है और ना ही श्रीलंका पुलिस के पास कोई खबर है. लिहाजा वो भारत- पाक टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर तैयारी में जुटी है.
February 7, 202607:41 IST
ICC T20 World cup 2026 Live: ओपनिंग सेरमनी में नोरा फतेही और बादशाह बांधेंगे समां
ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 का शानदार आगाज़ शनिवार शाम मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में होने वाली हाई-एनर्जी ओपनिंग सेरेमनी से होगा. यह समारोह एक रोमांचक और एक्शन से भरपूर टूर्नामेंट का माहौल बनाएगा, जिसके बाद सह-मेज़बान भारत का सामना अमेरिका (USA) से होगा. शाम 6 बजे (IST) से शुरू होने वाली इस ओपनिंग सेरेमनी में वानखेड़े स्टेडियम को एक भव्य, इमर्सिव मंच में तब्दील कर दिया जाएगा.
February 7, 202607:03 IST
ICC T20 World cup 2026 Live: पहले दिन के तीनों मैच का शेड्यूल
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स – कोलंबो- सुबह 11 बजे (भारतीय समय)
वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड -कोलकाता- दोपहर 3 बजे (भारतीय समय)
भारत बनाम अमेरिका – मुंबई- शाम 7 बजे (भारतीय समय)
February 7, 202606:55 IST
ICC T20 World cup 2026 Live: आज होगा टी20 वर्ल्ड कप का आगाज
नमस्कार, आप सभी का आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लाइव ब्लॉग में स्वागत है. जिस दिन का फैंस को इंतजार था वो आज पूरा होने जा रहा है. आईसीसी के मेगा टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप का आगाज श्रीलंका में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच होने वाले मुकाबले से हो जाएगा. भारतीय समय के मुताबिक सुबह 11 बजे से इसे खेला जाना है. दिन के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी. शाम 7 बजे से मेजबान भारत अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मुंबई में करेगा.