टीम इंडिया प्रबल दावेदार, 3 और टीमें चौंकाने के लिए तैयार

Share to your loved once


नई दिल्ली. ये पहला ऐसा वर्ल्ड कप होगा जहां मैच शुरु होने से पहले टीम की नहीं टेशम की बातें हो रही है.   क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट से पहले चर्चा खिलाड़ियों या खेल की नहीं, बल्कि मैदान के बाहर की घटनाओं की हो रही है और शायद राजनीति का इतना असर किसी वर्ल्ड कप पर पहले कभी नहीं दिखा. भारत और श्रीलंका में शनिवार से टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है जिसमें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है.

वैसे पिछले कुछ दिनों में कई बड़ी टीमों ने एशियाई पिच पर टी-20 सीरीज खेला और सभी ने अपनी ताकत का एहसास अलग अलग तरीके से कराया. खास तौर दक्षिण अफ्रीका ने ये बताया कि सब कॉन्टिनेंट की पिचों पर उनके पास सबसे बेहतरीन बॉलिंग अटैक है. वहीं न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सरप्राइज करने के लिए हमेशा तैयार रहते है.

पाकिस्तान के पास कितना पावर 

भारत और पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मुकाबले हमेशा रोमांचक होते हैं और क्रिकेट की वैश्विक अर्थव्यवस्था में इनका बड़ा योगदान रहता है. अगर खेल की बात करें तो भारत के लिए चुनौती बहुत कठिन नहीं लग रही. प्रदर्शन और ताकत के मामले में कोई भी टीम सूर्यकुमार यादव की टीम के सामने नहीं दिखती. पाकिस्तान शनिवार को कोलंबो में नीदरलैंड से खेलेगा जिसमें उसकी जीत लगभग तय मानी जा रही है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम में कितनी जान

ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप की दिग्गज रही है लेकिन इस बार तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड फिटनेस की वजह से टीम में नहीं हैं. गेंदबाजी का जिम्मा बेन ड्वारशुइस, जेवियर बार्लेट और नाथन एलिस पर होगा. बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, कप्तान मिचेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी हैं. स्पिनर मैट कुहनेमन और एडम जम्पा की भूमिका भी अहम होगी.

दक्षिण अफ्रीका में दम है 

दक्षिण अफ्रीका भी दावेदारों में है जिसके पास भारत के बाद दूसरा सबसे अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है जिसमें कैगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्किया, मार्को यानसेन, केशव महाराज जैसे गेंदबाज हैं. बल्लेबाजी में क्विंटन डिकॉक, एडेन माक्ररम, डेविड मिलर, रियान रिकेलटन और ट्रिस्टन स्टब्स का अनुभव काम आएगा.

जीत का बैंड बजा पाएगा इंग्लैंड

न्यूजीलैंड एक महीने से भारत में है और यह अनुभव उसके लिए फायदेमंद रहेगा. फिन एलेन ने भारत के खिलाफ आखिरी टी20 में अच्छा प्रदर्शन किया है. ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल भी अच्छी पारियां खेल चुके हैं. लॉकी फर्ग्युसन की तेज गेंदबाजी, जैकब डफी की विविधता और कप्तान मिचेल सेंटनेर का अनुभव उन्हें मजबूत प्रतिद्वंद्वी बनाता है.

अपने देश में लंका का डंका 

श्रीलंका अपनी जमीन पर खेल रहा है जिसके पास वानिंदु हसरंगा, महीष तीक्षणा, दुनिथ वेलालागे जैसे स्पिनर और मथीषा पथिराना और दुष्मंता चामीरा जैसे तेज गेंदबाज हैं. पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें भाग ले रही हैं. अमेरिकी टीम में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के कई खिलाड़ी हैं. नेपाल टीम में दीपेंद्र सिंह एरी हैं जिनके नाम सबसे तेज टी20 अर्धशतक (नौ गेंद में, एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ) का रिकॉर्ड है.

मैदान के बाहर पॉलिटकल मैच!

सबसे पहले विवाद की बात करें तो बांग्लादेश ने रहमान के बाहर होने को राष्ट्रीय सम्मान का मुद्दा बताया और भारत में खेलने से मना कर दिया, जिसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में मौका मिला. मामला और बढ़ गया जब पाकिस्तान ने इसमें दखल दिया और बांग्लादेश को समर्थन देने का ऐलान कर दिया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस फैसले को सही बताया. टूर्नामेंट की एक भी गेंद नहीं फेंकी गई है और आईसीसी और प्रसारकों की नजरें संभावित नुकसान पर हैं, जबकि पाकिस्तान को भी इस फैसले के गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP