Shukra Gochar 2026 Lucky Rasifal | Venus Transit In Aquarius five Zodiac Signs Will get Benefit | shukra ka kumbh rashi me gochar 2026 | शुक्र का कुंभ राशि में गोचर, मिथुन, सिंह समेत 5 राशियों को फायदा मिलने की पूरी संभावना
Venus Transit In Aquarius 2026: शुक्र ग्रह 6 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं, अभी कुछ दिन पहले ही ग्रहों के राजकुमार बुध भी इसी राशि में गोचर किए थे. साथ ही इस राशि में पहले से ही मायवी ग्रह राहु भी विराजमान हैं. इस तरह शुक्र की शनि की राशि कुंभ में राहु और बुध ग्रह के साथ युति बन रही है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधा, प्रेम, सुंदरता आदि के कारक ग्रह हैं. शुक्र का कुंभ राशि में गोचर मिथुन, सिंह समेत 5 राशियों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है. शुक्र गोचर के प्रभाव से इन राशियों को धन, करिय, बिजनेस समेत कई क्षेत्रों में लाभ मिलने की पूरी संभावना बन रही है और कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति भी मजबूत होगी. आइए जानते हैं शुक्र का गोचर मिथुन, सिंह समेत 5 राशियों के लिए क्या क्या फायदा लेकर आ रहा है.
शुक्र गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव
शुक्र ग्रह का गोचर आपकी राशि से नौवें भाव में गोचर हो चुका है, जो धर्म, पिता, लंबी दूरी की यात्रा, तीर्थ यात्रा और भाग्य से जुड़ा है. इस अवधि में मिथुन राशि वालों को छुट्टी पर जाने या विदेश जाकर पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है. अगर आप लव मैरिज करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको माता-पिता का पूरा साथ मिलेगा. शुक्र आपके धर्म भाव में रहेगा इसलिए आप धार्मिक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित होंगे और धर्म कर्म के कार्यों पर कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं. शुक्र आपके नौवें भाव में गोचर चुके हैं और तीसरे भाव को भी प्रभावित कर रहे हैं, इसलिए गोचर काल में छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और आपके बातचीत करने का तरीका भी बदलेगा, जिससे काफी लोग प्रभावित होंगे.
शुक्र गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव
शुक्र ग्रह आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर कर चुके हैं, जो विवाह, जीवनसाथी और व्यापारिक साझेदारी से जुड़ा है. गोचर काल के दौरान पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होते जाएंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. आपके बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इस समय किसी निवेशक या बिजनेस पार्टनर की तलाश करना आपके लिए अच्छा रहेगा. शुक्र की दृष्टि आपके लग्न पर भी पड़ रही है, जिससे आप और आकर्षक और प्रेमपूर्ण बनेंगे. आप अपनी पर्सनालिटी को लेकर ज्यादा सजग रहेंगे और लोग आपको पसंद करेंगे.
शुक्र गोचर का तुला राशि पर प्रभाव
शुक्र ग्रह आपकी राशि के आठवें और लग्न भाव के स्वामी और इस समय आपकी राशि से पांचवे भाव में गोचर कर चुके हैं, जो बच्चे, शिक्षा और प्रेम से जुड़ा हुआ है. इस राशि के जो छात्र विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए यह अवधि बेहद शानदार रहने वाली है. डिजाइन, कला, क्रिएटिविटी और कविता की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें नए-नए आइडियाज मिलेंगे. लव लाइफ वालों के लिए भी गोचर अच्छा रहने वाला है, इस अवधि में वे एक-दूसरे के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे और उनका रिश्ता और भी मजबूत होगा.
शुक्र गोचर का मकर राशि पर प्रभाव
शुक्र आपकी राशि से निकल चुके हैं, जो आपके लिए अच्छा रहने वाला है. शुक्र ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर कर चुके हैं, जो परिवार, बचत और बातचीत से जुड़ा है. शुक्र गोचर के दौरान आप बहुत प्यार से, सांत्वना देने वाले और मार्गदर्शक की तरह बातचीत करेंगे. आपको बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिल सकता है. शुक्र धन का ग्रह है और बचत का घर दूसरा भाव में मौजूद है. साथ ही यह आपके 10वें भाव का स्वामी भी हैं, इसलिए निश्चित रूप से आपकी आमदनी और बैंक बैलेंस बढ़ेगा. इस राशि के जो जातक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, वे शुक्र गोचर से फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स को संभाल पाएंगे.
शुक्र गोचर का मीन राशि पर प्रभाव
शुक्र आपकी राशि से 12वें भाव में गोचर कर चुके हैं, जो व्यय व अध्यात्म का क्षेत्र है. इस अवधि में मीन राशि वालों के फिजूल के खर्चे दूर होंगे और धन संबंधित मामलों में भी फायदा समय समय पर मिलता रहेगा. आपको अपने आस-पास के किसी व्यक्ति से भी आकर्षण हो सकता है. विवाहित जोड़े भी इस दौरान एक-दूसरे के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे. यह समय उन लोगों के लिए भी उत्तम है, जो शादी करना चाहते हैं. इस राशि के लोग लंबे समय से संतान की योजना बना रहे थे, उनके लिए यह जश्न मनाने का समय है. अगर आप किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो इस अवधि में आपको मुक्ति मिलने की संभावना बन रही है.