आम नहीं थी बादशाह अकबर की शाही रसोई, ऐसे बनते थे पकवान, देखें Video – News18 हिंदी
Akbar ki rasoi ka Secrets: मुगल बादशाह अकबर की रसोई को शाही रसोई कहा जाता है, जहां हर दिन कई तरह के पकवान बनाए जाते थे. मुगल काल की सबसे अनोखी, समृद्ध और अनुशासित जगह कही जाती थी ये शाही रसोई. इस रसोई में भोजन सोने-चांदी, मिट्टी के बर्तनों में पकाए जाते थे. कहा जाता है कि अकबर को मांस अधिक खाना पसंद नहीं था. अकबर अपना भोजन दही और चावल से शुरुआत करता था. क्या आपको पता है कि अकबर रोज गंगा जल भी पीता था? आखिर, अकबर की रसोई में ये शाही व्यंजन कैसे बनते थे, कैसे ये खाना अकबर तक पहुंचाया जाता था, ताकि वो भोजन कर सके, अकबर को क्या सबसे ज्यादा पसंद था खाना, इस वीडियो में जानें ये तमाम दिलचस्प बातें.