IND vs PAK: टीम इंडिया जाएगी कोलंबो, टॉस के लिए मैदान पर अकेले आएंगे सूर्यकुमार यादव, भारत की इस चाल से बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट
Last Updated:
Team India will travel sri lanka for t20 world cup match vs pakistan: पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ मैच खेलने से बहिष्कार के बाद भी भारतीय टीम कोलंबो जाएगी. भारतीय टीम ICC प्रोटोकॉल का पालन करेगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए मैदान पर भी आएंगे, जिसके बाद मैच रेफरी के औपचारिक रूप से मैच रद्द करने का इंतजार होगा.
टीम इंडिया ICC नियमों का पालन करते हुए श्रीलंका जाएगी.नई दिल्ली. पकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार तो कर दिया, लेकिन उनकी सरकार के इस फैसले से पाक क्रिकेट को भयंकर नुकसान होने वाला है. ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट को अपने इस फैसले पर फिर से विचार करने के लिए एक मौका दिया है. अगर पाकिस्तान इस फैसले पर कायम रहता है तो उसे करोड़ों का घाटा होना तो तय है ही, साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सरेआम बेइज्जती भी होगी, क्योंकि टीम इंडिया 15 फरवरी को तय पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच के लिए श्रीलंका जाएगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए आर प्रेमदासा स्टेडियम में मैदान पर आएंगे भी, लेकिन पाकिस्तान का ग्राउंड पर न आना उसकी हार तय कर देगा.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मैच के बहिष्कार को लेकर सरकार के फैसले का समर्थन किया है. इसके बावजूद भारतीय टीम आईसीसी के नियमों का पालन करते हुए श्रीलंका जाएगी और मैच रेफरी के आधिकारिक तौर पर मैच रद्द करने का इंतजार करेगी. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सूत्रों ने बताया कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम पीसीबी की घोषणा के बावजूद तय कार्यक्रम के अनुसार कोलंबो जाएगी. टीम आईसीसी के सभी नियमों का पालन करेगी, जिसमें तय समय पर अभ्यास करना और आर. प्रेमदासा स्टेडियम में प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होना भी शामिल है. एक सूत्र ने कहा, ‘टीम इंडिया श्रीलंका जाएगी और आईसीसी प्रोटोकॉल का पालन करेगी. टीम अभ्यास करेगी, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, समय पर स्टेडियम पहुंचेगी और मैच रेफरी के मैच रद्द करने का इंतजार करेगी.’
टीम इंडिया ICC नियमों का पालन करते हुए श्रीलंका जाएगी.
पाकिस्तान की बर्बादी तय
आईसीसी के नियमों के अनुसार वॉकओवर तभी दिया जाता है जब कोई टीम टॉस के लिए मैदान पर नहीं पहुंचती. ऐसे में सूर्यकुमार यादव के टॉस के लिए आने की उम्मीद है. अगर उस समय पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा नहीं आते हैं, तो मैच रेफरी भारत को वॉकओवर देगा और भारत को दो अंक मिल जाएंगे. आईसीसी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश की भारत से मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग को खारिज कर दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटा दिया गया. बांग्लादेश का समर्थन करते हुए पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप का बायकॉट करने की धमकी दी थी. हालांकि, अब भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया.
ICC ने दी पाकिस्तान को चेतावनी
आईसीसी पाकिस्तान के इस फैसले से खुश नहीं है और उसने सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि इस बहिष्कार के चलते पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई हो सकती है. आईसीसी ने कहा, ‘आईसीसी को उम्मीद है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट पर पड़ने वाले बड़े और लंबे समय के असर पर विचार करेगा, क्योंकि यह फैसला वैश्विक क्रिकेट सिस्टम को प्रभावित कर सकता है.’ आईसीसी ने आगे कहा, ‘हालांकि आईसीसी राष्ट्रीय नीतियों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करता है, लेकिन यह फैसला न तो वैश्विक क्रिकेट के हित में है और न ही दुनिया भर के फैंस, खासकर पाकिस्तान के लाखों फैंस के हित में.’
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें