ICC is ready to take action on Pakistan: आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दी चेतावनी, भारत के मैच का बहिष्कार पर लेगा एक्शन

Share to your loved once


Last Updated:

ICC is ready to take action on Pakistan: आईसीसी ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच ना खेलने पर पीसीबी को कड़ी चेतावनी दी है, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को टूर्नामेंट के कार्यक्रम के मुताबिक मैच खेलने की हिदायत दी गई है. ऐसा ना करे पर प्रतिबंध, जुर्माना और पाकिस्तान सुपर लीग तक पर असर पड़ेगा.

ICC ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, भारत के मैच का बहिष्कार करने पर लेगा एक्शनभारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में खोलो वर्ना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच ना खेलने के बयान को गंभीरता से लेते हुए कड़ी चेतावनी दी है. पीसीबी के खिलाफ आईसीसी बड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है. यह कार्रवाई पाकिस्तान सरकार के भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच का बहिष्कार करने के फैसले के बाद की जा सकती है. इसमें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के अगले एडिशन से टीम पर प्रतिबंध लगाया जाना भी शामिल है.

अन्य सजा में शीर्ष सदस्य देशों का पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने से इनकार करना, भारी वित्तीय जुर्माना और साथ ही पाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी खिलाड़ियों के हिस्सा लेने पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टी20 विश्व कप से बांग्लादेश के बाहर होने के फैसले का साथ देते हुए 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ अपना ग्रुप लीग मैच नहीं खेलने का फैसला किया है. आईसीसी और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ उसका न्यूट्रल वेन्यू पर मैच खेलने का अनुबंध है जो बाध्यकारी है.

आईसीसी बोर्ड के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘पीसीबी ने अभी तक आईसीसी को आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया है लेकिन चूंकि आधिकारिक घोषणा हो चुकी है इसलिए आईसीसी के कुछ सख्त कार्रवाई करने की उम्मीद है. आईसीसी बोर्ड कल (सोमवार) वर्चुअल बैठक करेगा और तय करेगा कि पाकिस्तान को टूर्नामेंट में खेलने की इजाजत दी जानी चाहिए या नहीं. अगर उन्हें इजाजत दी जाती है तो पीसीबी को कुछ सख्त सजा हो सकती है.’’

तो पीसीबी के खिलाफ क्या संभावित सजा हो सकती है?

सूत्र ने कहा, ‘‘वे एक बाध्यकारी अनुबंध का उल्लंघन कर रहे हैं इसलिए आईसीसी के सदस्य बोर्ड द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान जाने से मना कर सकते हैं. अगर वे द्विपक्षीय श्रृंखला खेलते हैं तो इस बात की पूरी संभावना है कि नतीजों का सभी प्रारूप में आईसीसी रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा. पाकिस्तान को कोई डब्ल्यूटीसी अंक नहीं मिलने की भी संभावना है.’’

इसके अलावा पाकिस्तान की टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी खिलाड़ियों के खेलने पर भी पाबंदी लगाई जा सकती है. आईसीसी बाकी क्रिकेट बोर्ड को उसके खिलाड़ियों को उनके यहां ना भेजने के लिए कह सकता है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

ICC ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, भारत के मैच का बहिष्कार करने पर लेगा एक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP