15 फरवरी के भारत-पाक मैच पर रार! BCCI पर भड़के इमरान मसूद, हमें पाकिस्तान के फैसले का इंतजार क्यों था?

Share to your loved once


Last Updated:

T20 World Cup India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच पर विवाद खड़ा हो गया है. पाकिस्तान ने 15 फरवरी के मुकाबले का बहिष्कार किया है, जिसके बाद इमरान मसूद और मणिकम टैगोर ने सरकार और बीसीसीआई पर सवाल उठाए. कांग्रेस सांसद ने कहा कि बीसीसीआई को पहले ही पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से इनकार कर देना चाहिए था.

ख़बरें फटाफट

'देश की इज्जत से समझौता नहीं', पाकिस्तान का 'ना' पर इमरान मसूद ने BCCI को घेरापाकिस्तान ने कहा है कि वह भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले को लेकर सियासत पूरी तरह गरमा गई है. पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया है कि उनकी टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज का मैच नहीं खेलेगी. पड़ोसी मुल्क के इस फैसले के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और सरकार को आड़े हाथों लिया है. मसूद का कहना है कि भारत को पाकिस्तान के बॉयकॉट का इंतजार नहीं करना चाहिए था. हमें अपनी तरफ से पहले ही साफ मना कर देना चाहिए था. उन्होंने बोर्ड को देश की इज्जत के साथ समझौता न करने की नसीहत दी है.

‘देश की इज्जत से समझौता क्यों?’
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एएनआई से बातचीत में अपने गुस्से का इजहार किया. उन्होंने पूछा कि भारत उनके खिलाफ खेलने के बारे में सोच भी क्यों रहा है? मसूद ने याद दिलाया कि जब एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को साइन किया गया था, तब काफी हंगामा हुआ था. फिर हम पाकिस्तानियों के साथ मैच क्यों खेलना चाहते हैं? मसूद ने दो टूक कहा कि हमें नहीं खेलना चाहिए. हमें पहले दिन से ही मना कर देना चाहिए था. हमें उनसे कोई संबंध नहीं रखना चाहिए.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और क्रिकेट पर राजनीति
दूसरी तरफ, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि क्रिकेट पर राजनीति नई बात नहीं है. टैगोर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त भी बड़ी राय थी कि दोनों देशों के बीच कोई खेल नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर आप तनाव बढ़ाना चाहते हैं, तो रिश्तों का सामान्य होना आसान नहीं होगा. मुझे उम्मीद है कि भारत सरकार सही फैसला लेगी.

15 फरवरी के मैच पर सस्पेंस
पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर मैच के बहिष्कार का ऐलान किया है. उन्होंने अपने फैसले की कोई ठोस वजह नहीं बताई है. टीम इंडिया अभी शानदार फॉर्म में है और हाल ही में उसने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में 4-1 से धोया है. दूसरी ओर, वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बेहद खराब रहा है.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

homenation

‘देश की इज्जत से समझौता नहीं’, पाकिस्तान का ‘ना’ पर इमरान मसूद ने BCCI को घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP