patna neet student death controversy | cctv footage leaked | cctv video inside room | NEET छात्रा मौत विवाद: 26 दिनों बाद CCTV फुटेज लीक, उस रात कमरे में क्या-क्या हुआ? देखें वीडियो
Last Updated:
पटना में NEET छात्रा की मौत का मामला अब एक नया मोड़ ले चुका है. सामने आए CCTV फुटेज में हॉस्टल स्टाफ छात्रा को बेहोशी की हालत में ले जाते दिख रहे हैं, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे सीबीआई को सौंप दिया है. घटना के दिन से लेकर आज तक क्या-क्या हुआ और किन सबूतों ने इस केस को उलझा दिया है, देखिए इस विशेष रिपोर्ट में.

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल की नीट (NEET) छात्रा की संदिग्ध मौत के 26 दिनों बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस सीसीटीवी वीडियो में छात्रा को अस्पताल ले जाते वक्त बेहोशी की हालत में कुछ लोग गोद में उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं. यह फुटेज घटना वाली रात के अगले दिन यानी 6 जनवरी का है. लेकिन बड़ा सवाल यह कि इस घटना के 26 दिनों बाद यह वीडियो अब क्यों जारी किया गया है? क्या यह वीडियो घटना की कड़ियों को जोड़ने में अहम साबित हो सकता है या किसी ने जानबूझकर यह वीडियो लीक किया है? जब मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है तो इस वीडियो को किसने और किस मकसद से जारी किया है? इस सीसीटीवी फुटेज के सार्वजनिक होने के बाद क्या छात्रा के परिवार के आरोप और गहरे हो गए हैं?
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पटना के उस निजी हॉस्टल में अफरा-तफरी का माहौल है जहां छात्रा रहती थी. घटना के तुरंत बाद दो से तीन स्टाफ सदस्य छात्रा को संदिग्ध तरीके से सीढ़ियों से नीचे लाते हैं और उसे गाड़ी में बिठाने की कोशिश करते हैं. लेकिन परिजनों का सवाल है कि अगर छात्रा की तबीयत बिगड़ी थी, तो तत्काल एम्बुलेंस को क्यों नहीं बुलाया गया? स्टाफ ने उसे जिस तरह से उठाया, वह किसी प्रोफेशनल मेडिकल प्रोटोकॉल का हिस्सा नहीं लग रहा था? जांच टीम अब इस फुटेज के आधार पर उन सभी कर्मचारियों की पहचान कर रही है जो उस समय वहां मौजूद थे.
#NEET छात्रा मामले का CCTV फुटेज आया सामने
शंभू गर्ल्स हॉस्टल में वो लोग कौन थे जो पीड़िता को गोद उठाए दौड़ दौड़े भाग रहे थे ??? सवाल है कि ये सब को नजरअंदाज कर के प्रशाशन कैसे काम कर रहा था??? क्या थी आखिर सच्चाई ??#गायत्री_शर्मा_को_न्याय_दो#NEETStudentCase pic.twitter.com/2FgRtqgcJg