Air India Flights: 6 साल बाद फिर जुड़े शंघाई-दिल्ली, एअर इंडिया ने चीन के लिए शुरू की सीधी उड़ान

Share to your loved once


Last Updated:

6 साल बाद फिर जुड़े शंघाई-दिल्ली, एअर इंडिया ने चीन के लिए शुरू की सीधी उड़ानकोरोना की वजह से भारत-चीन के बीच फ्लाइट्स सर्विस को सस्पेंड कर दिया गया था.

बीजिंग. एअर इंडिया ने रविवार को शंघाई और दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू की. इसी के साथ लगभग छह वर्षों के अंतराल के बाद दोनों शहरों के बीच विमानन कंपनी की सेवाएं फिर से बहाल हो गईं.

शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, शंघाई और नई दिल्ली के बीच उड़ान शंघाई पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई. इस उड़ान के लिए इस्तेमाल किए गए बोइंग 787 विमान में 230 से अधिक यात्री सवार थे.

लगभग छह वर्षों के बाद एअर इंडिया की उड़ानों की बहाली, 2020 की शुरुआत में सेवाओं के निलंबन के बाद भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय हवाई संपर्क को सामान्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम मानी जा रही है.

शंघाई में यात्रियों को विदा करने वाले भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने एअर इंडिया की सीधी उड़ान सेवाओं की बहाली का स्वागत करते हुए इसे भारत और चीन के बीच लोगों के आपसी संपर्क, व्यापार और संस्थागत संबंधों की बहाली की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.

वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के बाद दोनों देशों के बीच उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं. पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच चार वर्षों से अधिक समय तक चले सैन्य गतिरोध के कारण इन्हें बहाल नहीं किया गया था.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

homebusiness

6 साल बाद फिर जुड़े शंघाई-दिल्ली, एअर इंडिया ने चीन के लिए शुरू की सीधी उड़ान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP