रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामला: पुलिस को बड़ी मिली कामयाबी, हिरातस में 5 संदिग्ध, जानें केस से जुड़ी ये अहम बातें

Share to your loved once


Last Updated:

सूत्रों के मुताबिक आरोपी देर रात रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने के बाद पुणे भाग गए थे.पुणे पुलिस ने अभी कुछ देर पहले 5 सस्पेक्ट को हिरासत में ले लिया. फायरिंग का ये मामला मुंबई क्राइम ब्रांच के पास है, इसलिए पुणे पुलिस सभी सस्पेक्ट को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौपेगी. पुणे पुलिस ने हिरासत में लिये सभी 5 सस्पेक्ट को मुंबई क्राइम ब्रांच के हवाले किया.

ख़बरें फटाफट

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामला: पुलिस को बड़ी मिली कामयाबीरोहित शेट्टी फायरिंग मामले में 5 संदिग्ध हिरासत में

नई दिल्ली. मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस सनसनीखेज मामले में पुणे पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देर रात मुंबई से फरार होकर पुणे पहुंच गए थे. सूचना मिलने के बाद पुणे पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी 5 संदिग्धों को पकड़ लिया.

मोटरबाइक पर दिखा था आरोपी

रोहित शेट्टी फायरिंग मामला में क्राइम ब्रांच की 12 से ज्यादा टीमें जांच में जुटी. इलाके में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में पुलिस को सीसीटीवी में एक मोटर बाइक दिख रही है. मोटरबाइक में एक ही आरोपी दिख रहा है. पुलिस की शक है कि फायरिंग में कुछ और बाइक और कारों का इस्तेमाल हुआ है. बाइक से आरोपी ने फायरिंग की और फरार हो गया.

कुल 5 राउंड फायरिंग हुई

रोहित शेट्टी के घर के बाहर कुल 5 राउंड में फायरिंग हुई है.इसी तरह की फायरिंग सलमान खान के घर भी हुई थी. इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है. जांच के तहत रोहित शेट्टी का बयान दर्ज किया जा रहा है, ताकि घटना की तह तक पहुंचा जा सके. इस मामले की जांच में 12 से ज्यादा टीमें लगाई गई हैं, जो अलग-अलग एंगल से घटना की पड़ताल कर रही हैं. पुलिस ने इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, जिसमें उन्हें एक मोटर बाइक दिखाई दी है. पुलिस का मानना है कि इसी मोटर बाइक पर सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी.

बता दें कि इसके अलावा, पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. मुंबई पुलिस ने बताया कि इस हमले के पीछे का मकसद तो फिलहाल, साफ नहीं हो पाया है. लेकिन मामले की तह तक जांच की जा रही है कि आखिर इसकी वजह क्या थी.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामला: पुलिस को बड़ी मिली कामयाबी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP