Union Budget 2026| Education Budget 2026| Budget 2026: बजट 2026 में शिक्षा पर खर्च बढ़ा, किन स्टूडेंट्स को फायदा, कौन निराश?
Union Budget 2026 LIVE, Education Budget 2026: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2026-27 पेश किया. शिक्षा सेक्टर में कुल खर्च अब 1,39,289 करोड़ रुपये (करीब 1.39 लाख करोड़) हो गया है, जो पिछले साल के 1.28 लाख करोड़ से काफी ज्यादा है. ये शिक्षा के लिए अब तक की सबसे बड़ी रकम है.सरकार ने स्कूलों, हायर एजुकेशन, स्किलिंग, कंटेंट लैब्स, गर्ल्स हॉस्टल्स और मेडिकल/टूरिज्म सेक्टर में नए कॉलेजों की घोषणा की है. साथ ही उन युवाओं को फायदा मिलेगा जो विदेश में पढाई करते हैं क्योंकि इस बजट में सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए विदेश में पढ़ाई के लिए भेजे जाने वाले पैसे पर ‘टैक्स कलेक्टेड एड सोर्स'(TCS) घटा दिया है अब यह 2% कर दिया गया है जबकि पहले विदेश भेजे जाने वाले पैसे पर यह टैक्स 5% लगता था.
नई स्कॉलरशिप स्कीम नहीं
बहुत से छात्रों को लग रहा था कि इस बजट में कोई नई छात्रवृत्ति योजना (New Scholarship Scheme) आएगी जैसे मिडिल क्लास या गरीब बैकग्राउंड वाले बच्चों के लिए स्पेशल फंड या स्कॉलरशिप बढ़ोतरी, लेकिन बजट में इसका कोई जिक्र नहीं है.पुरानी स्कॉलरशिप्स जैसे पोस्ट-मैट्रिक, प्री-मैट्रिक आदि जारी रहेंगी, लेकिन कोई नया ऐलान नहीं हुआ. मिडिल क्लास के माता-पिता जो महंगी फीस और कोचिंग का बोझ उठा रहे हैं उनकी उम्मीदें फिर फेल हो गईं.
MBBS और IIT की सीटें नहीं बढ़ीं
पिछले बजट (2025) में सरकार ने 5 साल में 75,000 नई मेडिकल सीट्स और पोस्ट-2014 IITs में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने का वादा किया था.एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि इस बार भी कुछ और सीटें बढ़ाई जाएंगी.खासकर MBBS और IIT में जहां कॉम्पिटिशन बहुत ज्यादा है, लेकिन बजट 2026 में MBBS या IIT की सीटों में कोई बढ़ोतरी का ऐलान नहीं हुआ. कोई नया कोटा या एक्सपैंशन का जिक्र नहीं. इसके बजाय, मेडिकल, डिजाइन और टूरिज्म सेक्टर में नए कॉलेज/इंस्टीट्यूट्स खोलने की बात हुई है जैसे नए NIPER, NID, आयुर्वेदा इंस्टीट्यूट्स, मेडिकल टूरिज्म हब्स आदि, लेकिन मौजूदा IIT और मेडिकल कॉलेजों की सीटें वैसी की वैसी रहेंगी.
कुल मिलाकर क्या हुआ शिक्षा बजट में?
खर्च बढ़ा: 1.39 लाख करोड़.स्कूल एजुकेशन पर 83,562 करोड़, हायर एजुकेशन पर 55,727 करोड़. कुल 1.39 लाख करोड़ है.
नई घोषणाएं: कंटेंट क्रिएटर लैब्स (15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में), गर्ल्स हॉस्टल हर जिले में, नए डिजाइन/फार्मा/आयुर्वेदा इंस्टीट्यूट्स, स्किलिंग प्रोग्राम्स (टूरिस्ट गाइड्स, हेल्थकेयर आदि).
कोई नई स्कॉलरशिप नहीं, IIT/MBBS सीटें नहीं बढ़ीं जो छात्र NEET या JEE में लगे हैं.उनके लिए सीधा फायदा नहीं.ये बजट शिक्षा पर फोकस तो दिखाता है,लेकिन एमबीबीएस की सीटें और स्कॉलरशिप पर कोई घोषणा नहीं की गई.