aaj ka Vrishchik rashifal 1 February 2026 Scorpio horoscope in hindi Shatru Vriddhi Dhan Labh Yog Today

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 1 February 2026: दरभंगा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ.कुणाल कुमार झा के अनुसार 1 फरवरी 2026 को वृश्चिक राशि वालों के लिए धन लाभ के साथ-साथ अंतर्घात करने वाले शत्रुओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं. चंद्रमा और सूर्य की शुभ स्थिति जहां मान-सम्मान दिलाएगी. वहीं राहु-केतु और शनि की चाल मानसिक व शारीरिक कष्ट दे सकती है. शत्रुओं के शमन और बाधाओं से मुक्ति के लिए ज्योतिषाचार्य ने आज लाल वस्त्र धारण करने और सुंदरकांड व दुर्गा सप्तशती के पाठ की विशेष सलाह दी है.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा: आज 1 फरवरी 2026, रविवार को माघ शुक्ल पूर्णिमा की पावन तिथि है. इस अवसर पर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति काफी मिली-जुली और सतर्क रहने वाली है. दरभंगा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ.कुणाल कुमार झा के अनुसार आज वृश्चिक राशि वालों के लिए अंतर्घात करने वाले शत्रुओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं. जिसके कारण विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

ग्रहों की स्थिति, लाभ और हानि का संतुलन
ज्योतिषाचार्य डॉ.झा ने बताया कि आज चंद्रमा भाग्येश होकर भाग्य स्थान पर विराजमान है. जिससे जातकों की रुचि धर्म-पुण्य के कार्यों में बढ़ेगी. समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. साथ ही सूर्य और मंगल के तृतीय भाव में होने से धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं. वहीं बुध का चतुर्थ भाव में होना भी आर्थिक लाभ की ओर संकेत कर रहा है. हालांकि, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु की स्थिति अनेक प्रकार के क्लेश उत्पन्न कर सकती है. डॉ.झा के अनुसार आज आर्थिक, मानसिक और शारीरिक पीड़ा के साथ-साथ धन और संतान पक्ष में नुकसान के योग भी बन रहे हैं. शत्रुओं के प्रबल होने के कारण कार्यों में सावधानी रखना अनिवार्य है.

आज के विशेष उपाय
चूंकि आज रविवार का दिन है. इसलिए डॉ.कुणाल कुमार झा ने शत्रुओं के शमन और बाधाओं को दूर करने के लिए निम्नलिखित उपाय बताए हैं. आज के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. शत्रुओं पर विजय पाने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. मार्कंडेय पुराण के अंतर्गत दुर्गा सप्तशती के संपूर्ण अध्याय का पाठ करना आज के दिन सुरक्षा कवच का कार्य करेगा. मानसिक शांति और संकटों के नाश के लिए वाल्मीकि कृत सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें.

डॉ.कुणाल कुमार झा ने आगे बतलाया कि वृश्चिक राशि वाले आज धन लाभ के योग का आनंद तो लेंगे, लेकिन पारिवारिक क्लेश और गुप्त शत्रुओं से बचने के लिए धार्मिक उपायों का सहारा लेना उनके लिए हितकर होगा.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homeastro

शत्रुओं से रहें सावधान, बन रहे हैं अंतर्घात योग! वृश्चिक वाले जानें राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP