‘ये किसने कहा?’, नीलम से शादी के लिए सुनीता से सगाई तोड़ना चाहते थे गोविंदा, बरसों बाद अफेयर पर बोलीं एक्ट्रेस

Share to your loved once


Last Updated:

गोविंदा और नीलम कोठारी की 90 के दशक में हिट जोड़ी रही. दोनों ने साथ में कई फिल्में की. दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे भी रहे. गोविंदा पहले भी कह चुके हैं कि कई बार वह नीलम की तरफ अट्रैक्ट हुए थे और उनसे शादी करना चाहते थे. अब बरसों बाद नीलम ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि वह अच्छे इंसान हैं.

ख़बरें फटाफट

'ये किसने कहा?' गोविंद संग अफेयर पर नीलम ने तोड़ी चुप्पीगोविंदा और नीलम कोठारी ने साथ में कई फिल्में की थी. (फाइल फोटो)

मुंबई. गोविंदा और नीलम कोठारी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने कई फिल्मों में ऑडियंस का दिल जीत लिया था. 90 के दशक में उनकी हिट जोड़ी मानी जाती थी. इसी वजह से उनके लिंक-अप की अफवाहें भी खूब सुर्खियों में रहीं. जहां गोविंदा ने खुद माना था कि वे नीलम की ओर अट्रैक्टिव थे और उनसे शादी करने की इच्छा रखते थे. नीलम से शादी के लिए उन्होंने सुनीता आहूजा से अपनी सगाई भी तोड़ दी थी. वहीं, नीलम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में 90 के दशक में इंटरनेट पर फैली इन अफवाहों पर खुलकर बात की और सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया.

नीलम कोठारी ने उषा काकड़े प्रोडक्शन के पॉडकास्ट में कहा, “ओ तेरी, ये किसने कहा? गोविंदा जी बहुत अच्छे इंसान हैं, मगर ये जो सवाल है, ये सच नहीं है. वो बहुत अच्छे इंसान हैं और हमने कई हिट फिल्में की हैं. लेकिन ये सच नहीं है. सॉरी, सॉरी, लेकिन ये बिल्कुल सच नहीं है. हमारे बीच कुछ भी नहीं है.”

इससे पहले भी नीलम ने 90 के दशक में सुर्खियों में रही अफवाहों पर बात करते हुए कहा था, “मुझे लगता है कि लिंक-अप्स उस दौर का हिस्सा थे. कोई सफाई देने वाला नहीं था. मीडिया जो चाहे छाप देता था, और सच कहूं तो उस समय हमें प्रेस से डर लगता था. क्योंकि कलम की ताकत थी और ये सब उसी का हिस्सा था. अगर आप दो-तीन से ज्यादा फिल्में करते थे, तो ये मान लिया जाता था कि… दोनों रिलेशनशिप में हैं.”

गोविंदा ने सुनीता आहूजा से तोड़ी दी शादी

वहीं, गोविंदा ने भी नीलम के प्रति अपनी पसंद को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा था, “हमने साथ में कई फिल्में कीं. हम अक्सर मिलते थे, और जितना मैं उन्हें जानता गया, उतना ही मुझे वो पसंद आने लगीं. वो ऐसी महिला थीं, जिनसे कोई भी अपना दिल हार सकता था. मैंने भी अपना दिल हार दिया. मैंने सुनीता से कहा कि मुझे छोड़ दो. मैंने उससे सगाई तोड़ दी. और अगर सुनीता ने पांच दिन बाद मुझे फोन करके फिर से मनाया नहीं होता, तो शायद मैं नीलम से शादी कर लेता. मैं उनसे शादी करना चाहता था. और मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत था.”

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

‘ये किसने कहा?’ गोविंद संग अफेयर पर नीलम ने तोड़ी चुप्पी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP