aaj ka panchang 1 february 2026 | magh purnima muhurat snan daan ravivar vrat surya puja ravi pushya yoga Bhadra ashubh samay | आज का पंचांग, 1 फरवरी 2026 माघ पूर्णिमा स्नान दान मुहूर्त
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 1 February 2026: आज माघ पूर्णिमा व्रत, स्नान, दान, रविवार व्रत और सूर्य पूजा का दिन है. आज रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बने हैं. पंचांग के अनुसार, अज माघ शुक्ल पूर्णिमा तिथि, पुष्य नक्षत्र, विष्टि करण, प्रीति योग, पश्चिम का दिशाशूल और कर्क राशि में चंद्रमा है. आज भद्रा का साया सुबह में 07:09 ए एम से है, उसके बाद यह शाम को 04:42 पी एम तक रहेगा. भद्रा का वास धरती पर है, इस वजह से इस समय में कोई शुभ कार्य न करें. नहीं तो उसमें असफलता, उपद्रव का सामना करना पड़ सकता है. माघ पूर्णिमा का स्नान ब्रह्म मुहूर्त से प्रारंभ है और आज माघ का अंतिम स्नान है. माघ पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने, उसके बाद दान करने से पुण्य मिलता है, पाप मिटते हैं.
माघ पूर्णिमा व्रत में सुबह सत्यनारायण भगवान की पूजा करें, प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा करें और रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य दें. इससे आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आएगी. आज स्नान के बाद अन्न, वस्त्र, फल, धन आदि का दान करें. जो लोग रविवार का व्रत हैं, वे सूर्य देव की पूजा विधि विधान से करें. आज रवि पुष्य योग पूरे दिन है. इसमें आप सोना, चांदी, मकान, दुकान या अन्य प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए उन्नतिदायक होगा. जिनकी कुंडली में सूर्य दोष है, वे लोग आज गेहूं, लाल कपड़े, केसर, गुड़, घी, तांबा, सोना आदि का दान करें. माणिक्य धारण करने से भी सूर्य दोष दूर होता है. पंचांग से देखें पूरे दिन के मुहूर्त, अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 1 फरवरी 2026
- आज की तिथि- पूर्णिमा – 03:38 ए एम, फरवरी 02 तक, फिर फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा
- आज का नक्षत्र- पुष्य – 11:58 पी एम तक, उसके बाद अश्लेषा
- आज का करण- विष्टि – 04:42 पी एम तक, बव – 03:38 ए एम, फरवरी 02 तक, बालव
- आज का योग- प्रीति – 10:19 ए एम तक, फिर आयुष्मान्
- आज का पक्ष- शुक्ल
- आज का दिन- रविवार
- चंद्र राशि- कर्क
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:09 ए एम
सूर्यास्त- 06:00 पी एम
चन्द्रोदय- 05:26 पी एम
चन्द्रास्त- चन्द्रास्त नहीं
आज के मुहूर्त और शुभ योग
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:24 ए एम से 06:17 ए एम
- रवि पुष्य योग: 07:09 ए एम से 11:58 पी एम
- सर्वार्थ सिद्धि योग: 07:09 ए एम से 11:58 पी एम
- अभिजीत मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:57 पी एम
- विजय मुहूर्त: 02:23 पी एम से 03:07 पी एम
- अमृत काल: 05:59 पी एम से 07:29 पी एम
- निशिता मुहूर्त: 12:08 ए एम, फरवरी 02 से 01:01 ए एम, फरवरी 02
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 08:31 ए एम से 09:52 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:52 ए एम से 11:13 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 11:13 ए एम से 12:35 पी एम
शुभ-उत्तम: 01:56 पी एम से 03:18 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 06:00 पी एम से 07:39 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:39 पी एम से 09:17 पी एम
चर-सामान्य: 09:17 पी एम से 10:56 पी एम
लाभ-उन्नति: 02:13 ए एम से 03:52 ए एम, फरवरी 02
शुभ-उत्तम: 05:30 ए एम से 07:09 ए एम, फरवरी 02
आज के अशुभ समय
- दुर्मुहूर्त- 04:33 पी एम से 05:17 पी एम
- गुलिक काल- 03:18 पी एम से 04:39 पी एम
- राहुकाल- 04:39 पी एम से 06:00 पी एम
- यमगण्ड- 12:35 पी एम से 01:56 पी एम
- भद्रा- 07:09 ए एम से 04:42 पी एम
- भद्रा का वास- धरती पर
- दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
श्मशान में – 03:38 ए एम, फरवरी 02 तक, उसके बाद गौरी के साथ.