अगर मुस्लिम को सुअर का मांस परोसते तो… कोलकाता में मटन मांगने पर खिलाया बीफ; बीजेपी ने ममता बनर्जी को घेरा
Last Updated:
Kolkata Mutton Beef: बंगाली अभिनेता और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सायक चक्रवर्ती की ओर से पोस्ट किए गए एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. वीडियो में चक्रवर्ती को कोलकाता के एक रेस्तरां में एक वेटर से गुस्से में बात करते हुए देखा जा सकता है. चक्रवर्ती ने दावा किया कि उन्हें मटन की जगह गोमांस परोसा गया था, जिसके चलते वह ऐसा व्यवहार करने को मजबूर हो गए.
बीफ विवाद को लेकर ममता सरकार पर बीजेपी ने बड़ा हमला बोला है. (फाइल फोटो)कोलकाता. कोलकाता के एक नामी रेस्टोरेंट में हिंदू ग्राहक को मटन की जगह बीफ (गोमांस) परोसने का मामला तूल पकड़ गया है. इस घटना के बाद बीजेपी ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसकी तुलना बांग्लादेश के हालातों से की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि बंगाल में अब हिंदुओं की आस्था को कुचला जा रहा है. यह घटना सिर्फ एक गलती नहीं, बल्कि आने वाले खतरे की घंटी है. बीजेपी नेता तरुणज्योति तिवारी ने भी इसे ‘फूड फ्रॉड’ बताते हुए कोलकाता पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
‘हिंदुओं के लिए खतरे की घंटी है यह घटना’
अमित मालवीय ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि बांग्लादेश की तरह अब पश्चिम बंगाल में भी हिंदुओं को जबरन बीफ खिलाया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘आज हम जो देख रहे हैं, वह कोई इक्का-दुक्का घटना नहीं है, बल्कि एक चेतावनी है.’ मालवीय ने चेतावनी दी कि अगर 2026 में ममता बनर्जी और टीएमसी सत्ता में लौटी, तो यह अपवाद नहीं रहेगा बल्कि एक नियम बन जाएगा.
उन्होंने कहा कि यह ‘पसंद’ या ‘खाने की आदतों’ का मामला नहीं है, बल्कि हिंदुओं की आस्था और विश्वास को कुचलने का मामला है. मालवीय ने आरोप लगाया कि ममता प्रशासन गो-तस्करी और अवैध बूचड़खानों को रोकने में पूरी तरह विफल रहा है. संदेश साफ है कि हिंदू भावनाओं का कोई महत्व नहीं है.
‘मुस्लिम को सुअर का मांस परोसते तो क्या होता?’
बीजेपी नेता तरुणज्योति तिवारी ने घटना का ब्यौरा देते हुए कई गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने बताया कि एक कंटेंट क्रिएटर ने मटन स्टीक ऑर्डर किया था, लेकिन उसे बीफ स्टीक परोसा गया. बाद में वेटर ने आकर बताया कि पहले वाला बीफ था. तिवारी ने सवाल दागा, ‘अगर किसी मुस्लिम ग्राहक को सुअर का मांस (Pork) परोस दिया जाता, तो क्या इसे सिर्फ एक गलती मानकर छोड़ दिया जाता?’ उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो अब तक एफआईआर हो चुकी होती, विरोध प्रदर्शन होते और मीडिया में कोहराम मच गया होता. वेटर मुस्लिम है और रेस्टोरेंट का मालिक भी मुस्लिम है. फिर भी मटन ऑर्डर करने वाले हिंदू ग्राहक को कोई चेतावनी नहीं दी गई.
कोलकाता पुलिस से कार्रवाई की मांग
तिवारी ने इसे ‘फूड फ्रॉड’ और धार्मिक भावनाओं का उल्लंघन बताया है. उन्होंने कोलकाता पुलिस से मांग की है कि रेस्टोरेंट मैनेजमेंट के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि जब तक जवाबदेही तय नहीं होती, हिंदुओं को ऐसे संस्थानों का बहिष्कार करने का पूरा अधिकार है जो उनकी मान्यताओं का सम्मान नहीं करते. कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें