who is usman tariq: कौन है वह पाकिस्तानी स्पिनर… जिसपर कैमरन ग्रीन ने लगाया चकिंग का आरोप
Last Updated:
who is usman tariq: पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने चकिंग का आरोप लगाया है. ग्रीन का कहना है कि तारिक की गेंदबाजी एक्शन ठीक नहीं है और वह गेंद को सिर्फ थ्रो कर रहे हैं. ग्रीन के पाक स्पिनर की गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाए जाने के बाद इसकी चौतरफा चर्चा हो रही है. हाल में वसीम अकरम ने इस गेंदबाज की तुलना श्रीलंका के पूर्व मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस से की थी.
कैमरन ग्रीन ने पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक को चकर कहा. नई दिल्ली. पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक अपनी गेंदबाजी एक्शन को लेकर चर्चा में हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर आईसीसी में शिकायत करने वाला है.ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पाकिस्तानी स्पिनर के एक्शन पर नाराजगी जताई है.उस्मान का गेंदबाजी एक्शन अजीबोगरीब है. ऐसा लगता है कि वह गेंद को थ्रो कर रहे हैं. ग्रीन ने उनपर चकिंग का आरोप लगाया है. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच लाहौर में खेला गया.इस मैच में तारिक ने ग्रीन को आउट किया. आउट होने के बाद ग्रीन नाखुश दिखे और उन्होंने पवेलियन लौटते हुए अपने हाथों को घुमाते हुए इशारा किया कि उस्मान की गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध है.
उस्मान तारिक (Usman Tariq) ऑस्ट्रेलिया की पारी का 11वां ओवर लेकर आए. इस ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने कैमरन ग्रीन को शादाब खान के हाथों कैच करा दिया. उस्मान तारिक ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया. उन्होंने सेट बल्लेबाज को आउट कर दिया. 78.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उस्मान तारिक ने रुककर धीमी गति से फुलिश गेंद फेंकी. ग्रीन ने मिड-ऑफ/एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर गेंद हवा में उछल गई. बैकवर्ड पॉइंट पर शादाब ने आसानी से कैच पकड़ लिया. ऑस्ट्रेलिया ने अपना छठा विकेट खो दिया. इसके बाद ग्रीन ने अपनी प्रतिक्रिया उस्मान की गेंदबाजी को लेकर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.ग्रीन 20 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए.
कैमरन ग्रीन ने पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक को चकर कहा.
Muhammad Naeem Mangal PSL product can strike Usman Tariq at will, Cameron Green’s most expensive IPL player is struggling to even read his action! pic.twitter.com/15GJNNo4rM