aaj ka Mesh rashifal 1 february 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 1 फरवरी 2026

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 1 february 2026 : आज शिशिर ऋतु और माष माघ है. तिथि पूर्णिमा, नक्षत्र पुष्य, पक्ष शुक्ल और योग वृद्धि है. शुभ समय 12.13 मिनट से 12.56 तक रहेगा. अशुभ समय शाम 4.38 से 6.00 तक होगा. दिशाशूल पश्चिम में रहेगी. आज पूरे दिन आपके फैसले में ग्रहों का प्रभाव दिखेगा. सूर्य लाभ, मित्रता और सामाजिक प्रतिष्ठा को मजबूत करेंगे. इससे आप सक्रिय रखेंगे. वाणी में आत्मविश्वास झलकेगा, जिससे दूसरे मुरीद हो जाएंगे. आय में स्थिरता आएगी. पद में वृद्धि और नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बड़े खर्च कुछ दिनों के लिए टाल दें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 1 february 2026 (मेष राशि टुडे) मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन अवसरों से भरा रहेगा. व्यवसाय में वृद्धि के साथ ही प्रतिष्ठा मिलेगी. ग्रहों का प्रभाव आपके हुनर, ऊर्जा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगा. सेहत सामान्य रहेगी. हड्डी से जुड़ी हल्की दिक्कतें होंगी. लव लाइफ में समय न मिलने से लड़ाई होगी. आज शिशिर ऋतु और माष माघ है. तिथि पूर्णिमा है. नक्षत्र पुष्य है. पक्ष शुक्ल है और योग वृद्धि है. सूर्योदय 7.9 और सूर्यास्त 6.00 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.13 मिनट से 12.56 तक रहेगा. यह चिरकाल तक अच्छा लाभ देता है. अशुभ समय राहुकाल शाम 4.38 से 6.00 तक रहेगा. दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगी.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज चंद्रमा 10वें भाव में गोचर करेंगे. यह भाव कर्म, पद और प्रतिष्ठा का भाव है. आज पूरे दिन आपके फैसले में ग्रहों का प्रभाव रहेगा. कुंभ राशि में रहकर सूर्य लाभ, मित्र और सामाजिक प्रतिष्ठा को मजबूत करेंगे और आपको सक्रिय रखेंगे. दिन कार्य, सफलता, जिम्मेदारी और पहचान दिलाने वाला रहेगा. आपके हुनर में वृद्धि होगी. वाणी में आत्मविश्वास झलकेगा, जिससे दूसरे पर प्रभावित होंगे.

कैसी रहेगी सेहत

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि की आय में स्थिरता रहेगी. हालांकि, पद में वृद्धि और नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बड़े खर्च के लिए सोच रहे हैं तो फैसले को कुछ दिनों के लिए टाल दें. नौकरी में प्रमोशन और नई जिमेदारियां मिलने की उम्मीद है. ऑफिस में बॉस से प्रशंसा मिलेगी. सरकारी और प्रबंधकीय क्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा. व्यवसाय में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. सेहत सामान्य रहेगी. कार्यभार अधिक होने से थकान महसूस हो सकती है. घुटने, कमर या रीढ़ से जुड़े पुराने रोग वापस आ सकते हैं. इसलिए सावधानी रखें. कोई ऐसा काम न करें कि जिससे परेशानी हो. समय पर विश्राम करें.

आमदनी पर प्राउड करेगी फैमिली

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि प्यार और रिश्तों में खट्टापन-मीठापन बना रहेगा. काम में समय ज्यादा जाने की वजह से पार्टनर को समय कम देंगे, जिससे थोड़ी नाराजगी हो सकती है. अविवाहित जातकों को अपने कार्यस्थल से ही कोई प्रस्ताव आने की उम्मीद है. आकर्षण ज्यादा रहेगा और बातचीत परिवार तक पहुंच सकती है. परिवार के लोगों को आपके आमदनी पर गौरवांवित महसूस करेंगे. घर में पिता और किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन मिल सकता है. परिवार में अनुशासन बना रहेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

प्यार में बढ़ेगी तकरार, ये गलती भारी, मेष राशि के लिए आज पश्चिम में जाना घातक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP