Ishan Kishan Hardik Pandya century । भाईचारा ऑन टॉप…सीनियर हो तो हार्दिक पंड्या जैसा, ईशान किशन ने जैसी ही ठोकी सेंचुरी, खुशी से कूदते हुए लिपट गए
Last Updated:
Ishan Kishan Hardik Pandya century celebration: हार्दिक पंड्या नॉनस्ट्राइक एंड पर खड़े-खड़े मानो इसी पल का इंतजार कर रहे थे कि कब ईशान किशन शतक बनाए और वह जाकर अपने ‘छोटे भाई’ संग खुशियां मनाए. ईशान ने मैच में अपने टी-20 करियर का पहला शतक जड़ते हुए 43 गेंद में 103 रन. भारत ने अपने टी-20 इंटरनेशनल का तीसरा सबसे बड़ा टोटल यानी 271/5 खड़ा किया.
ईशान किशन की सेंचुरी में हार्दिक पंड्या का सेलिब्रेशनतिरुवनंतपुरम: अपनी खुशी में खुश होने वाले तो हजार मिल जाएंगे, लेकिन दूसरों की खुशी में जश्न मनाने वाले विरले ही होते हैं. टीम इंडिया में भाईचारा ऑन टॉप है. इसकी बानगी तिरुवनंतपुरम में शनिवार शाम खेले गए भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी-20 इंटरनेशनल में बखूबी देखने को मिली. ईशान किशन ने जैसे ही छक्का मारकर अपना पहला शतक बनाया नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े हार्दिक पंड्या खुशी से कूदते ही अपने ‘ईशू बेबी’ के गले जा लगे.
दरअसल, ईशान किशन के पहले शतक के बूते टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा और टी-20 इंटरनेशनल में अपना ओवरऑल तीसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत अगर 271/5 का रिकॉर्ड टोटल बना पाया तो इसमें ईशान किशन की सेंचुरी अहम फैक्टर रही. ऐतिहासिक कमबैक कर रहे ईशान किशन ने 43 गेंद में 103 रन बनाए. 17वें ओवर में जब उन्होंने छक्का मारकर शतक पूरा किया तो हार्दिक पंड्या की खुशी देखते ही बनती थी.
🎥 What a way to get to your maiden T20I century! 💯
And look what it means to Ishan Kishan 🙌