IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले आई बैड न्यूज, अंडर-19 वर्ल्ड कप से बाहर स्टार बल्लेबाज, अचानक क्या हुआ?
Last Updated:
Mohammad Shayan ruled out of U19 World Cup: भारत के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के लिए एक बुरी खबर आई है. पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शयान को चोटिल होने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. प्रैक्टिस सेशन के दौरान जब वह एक तेज गेंदबाज की गेंद पर विकेटकीपिंग कर रहे थे, तभी एक गेंद सीधे उनकी नाक पर जा लगी.
पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद शयान टूर्नामेंट से बाहरनई दिल्ली. अंडर-19 वर्ल्ड कप सुपर सिक्स स्टेज में पहुंच चुका है. ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीमें सेमीफाइनल का टिकट कटा चुकी हैं, जबकि दो टीमों का तय होना अभी बाकी है. ग्रुप-2 में शामिल इंग्लैंड भी सेमीफाइनल की बर्थ पक्की कर चुकी है. भारत और पाकिस्तान के बीच एक फरवरी को सुपर सिक्स के मुकाबले से तय होगा कि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन से होगी. भारत के खिलाफ इस बड़े और अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शयान चोटिल होने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
कैसे हुए चोटिल?
दरअसल, प्रैक्टिस मैच के दौरान जब मोहम्मद शयान चोटिल हुए. एक तेज गेंदबाज की गेंद पर विकेटकीपिंग करते हुए गेंद सीधे उनकी नाक पर जा लगी. इसके बाद शयान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां स्कैन में नाक की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने बयान में कहा कि जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया जाएगा. गौर करने वाली बात यह है कि भले ही शायन विकेटकीपर हैं, लेकिन टीम में हमजा जहूर को मुख्य विकेटकीपर के रूप में चुना गया है. इसलिए भारत के खिलाफ बड़े मुकाबले और टूर्नामेंट के अगले चरणों के लिए पाकिस्तान को किसी नए विकेटकीपर की जरूरत शायद ही पड़े.
पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद शयान टूर्नामेंट से बाहर
पाकिस्तान का सफर
अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ हार के साथ की थी, लेकिन इसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए सुपर-सिक्स ग्रुप में जगह बनाई. पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया. इसके बाद पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड को 8-8 विकेट से करारी शिकस्त दी. अब टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के रूप में है. उसे सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो भारत को हराना होगा, जो आसान नहीं रहने वाला क्योंकि टीम इंडिया टूर्नामेंट में अब तक अजेय है.
भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान अब तक 10 बार भिड़ चुके हैं. 1988 में इस टूर्नामेंट में पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 1998 में भारत ने अगला मुकाबला जीता, लेकिन फिर पाकिस्तान ने शानदार वापसी की और 2002, 2004, 2006 और 2010 में लगातार चार मैच जीत लिए. हालांकि, इसके बाद से अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई मैच नहीं गंवाया है. 2012 में बाबर आजम की टीम के खिलाफ भारत की जीत में बाबा अपराजित ने अहम भूमिका निभाई थी. वहीं, 2014 में भारत के लिए सरफराज खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सामी असलम की पाकिस्तान टीम के खिलाफ जीत दर्ज की थी. अब आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजर पाकिस्तान को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर होंगी.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें