आलिया भट्ट खुद को सोशल मीडिया से करना चाहती है दूर, बस इस वजह से नहीं उठा पा रहीं कदम, बोलीं- ‘तंग आ गई हूं’

Share to your loved once


Last Updated:

मां बनने के बाद आलिया भट्ट सोशल मीडिया से दूरी बनाना चाहती हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि कई बार उनका मन करता है कि वह अपना अकाउंट डिलीट कर दें और सिर्फ एक्टिंग पर ध्यान दें, क्योंकि बार-बार होने वाली चर्चाओं और ट्रोलिंग से वह तंग आ जाती हैं. हालांकि, उन्होंने वो मजबूरी भी बताई, जिसके वजह से वो ये कदम नहीं उठा पा रही हैं. उन्होंने माना कि मां बनने के बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है.

आलिया खुद को सोशल मीडिया से करना चाहती है दूर, इस वजह से नहीं उठा पा रहीं कदमएक्ट्रेस अगली बार फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी. फाइल फोटो.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मां बनने के बाद अपनी निजी जिंदगी और सोशल मीडिया की अपनी मजबूरी के बीच झूलते मन का राज खोला है. आलिया भट्ट ने हाल ही में खुलासा किया है कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी और सोच दोनों में बड़ा बदलाव आया है और कई बार ऐसा भी होता है जब वह सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करने का मन बना लेती हैं. लेकिन फिर सिर्फ एक कारण से ये नहीं कर पाती.

स्क्वायर इंडिया मैगजीन के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने इन बातों को शेयर किया. उन्होंने कहा कि कुछ दिन ऐसे होते हैं जब वह सुबह उठकर सोचती हैं कि काश वह सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना लें और सिर्फ एक्टिंग पर ध्यान दें. उनका मानना है कि बार-बार चलने वाली चर्चाओं और ट्रोलिंग से दूर रहना मानसिक शांति के लिए जरूरी लगता है. हालांकि, वह यह भी स्वीकार करती हैं कि अगर वह सोशल मीडिया छोड़ देती हैं तो उन लाखों फैंस से उनका जुड़ाव टूट जाएगा, जिन्होंने उनके करियर की शुरुआत से उनका साथ दिया है और यही सोच उन्हें ऐसा कदम उठाने से रोक देती है.

मां बनने ही हुआ बड़ा बदलाव

आलिया भट्ट के लिए साल 2022 में बेटी राहा के जन्म के साथ ‘बड़ा बदलाव’ आया. उन्होंने कहा अब वह सिर्फ उसके बारे में सोचती हैं. उन्होंने कहा, ‘यह बदलाव इतना बड़ा है कि अपने पुराने समय में लौट पाना लगभग असंभव सा लगता है.’ उन्होंने आगे कहा कि अब उनकी पर्सनल लाइफ इतनी प्राइवेट हो गई है कि उसे शेयर करना मुश्किल लगता है. ‘मेरा फोटो एल्बम राहा की तस्वीरों से भरा पड़ा है. मुझे खुद की फोटोज लेने के लिए मेहनत करनी पड़ती है.’

आलिया की फैमिली लाइफ

आलिया की फैमिली लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक्टर रणबीर कपूर से कई सालों की डेटिंग के बाद अप्रैल 2022 में शादी की. नवंबर 2022 में राहा का जन्म हुआ. रणबीर और आलिया ने फैंस को सरप्राइज देते हुए क्रिसमस 2023 पर पहली बार राहा के साथ पब्लिक अपीयरेंस किया. इससे पहले, वे राहा की प्राइवेसी को लेकर काफी सतर्क रहे.

आलिया का प्रोफेशनल फ्रंट

प्रोफेशनल फ्रंट पर आलिया की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जो शिव रवैल द्वारा निर्देशित हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है. इसमें वे शारवरी वाघ के साथ एक एलीट ऑल-वुमन कॉम्बैट यूनिट की कमांडिंग ऑफिसर का रोल प्ले करेंगी. यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें बॉबी देओल भी हैं. मूल रूप से क्रिसमस 2025 के लिए प्लान की गई यह फिल्म पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है और 2026 के अंत में रिलीज होने की उम्मीद है, हालांकि सटीक डेट की घोषणा बाकी है. इसके अलावा, आलिया रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में दिखेंगी, जो एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा है.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

homeentertainment

आलिया खुद को सोशल मीडिया से करना चाहती है दूर, इस वजह से नहीं उठा पा रहीं कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP