दूल्हा, दुल्हन और वो… सुहागरात से पहले हो गया कांड, अब अस्पताल में हो रही बात
Last Updated:
Dulha Dulhan News: कर्नाटक के चामराजनगर जिले में शादी के दिन दूल्हे रविश पर चाकू से हमला हो गया. हमला दुल्हन के पूर्व प्रेमी ने किया. दूल्हा अस्पताल में भर्ती है और शादी रद्द कर दी गई. दुल्हन ने अस्पताल पहुंचकर शादी की अपील की, लेकिन सुरक्षा और भविष्य के डर से दूल्हे ने इनकार कर दिया.
जांच में सामने आया कि हमला दुल्हन के पूर्व प्रेमी ने किया. (फोटो NW18)न्यूज18 कन्नड़
Dulha Dulhan News: शादी की खुशियों से सजा एक मंडप, मेहमानों की चहल-पहल. दूल्हा सेहरा पहनने की तैयारी में. दुल्हन नए जीवन के सपने संजोए बैठी. लेकिन सुहागरात से पहले ही ऐसा कांड हो गया, जिसने हर किसी को हिला दिया. दूल्हे पर अचानक चाकू से हमला हो गया. शादी रुक गई. खुशियां मातम में बदल गईं और अब पूरा मामला अस्पताल के एक वार्ड तक सिमट गया है, जहां प्यार, डर और भविष्य को लेकर सवाल टकरा रहे हैं. यह घटना कर्नाटक के चामराजनगर जिले की है.
यह कहानी सिर्फ एक हमले की नहीं है. यह कहानी है दूल्हा, दुल्हन और उस तीसरे शख्स की, जिसने बीते रिश्ते को वर्तमान की बर्बादी बना दिया. चामराजनगर के कोललेगला में हुई इस घटना ने यह दिखा दिया कि पुराना प्यार कभी-कभी कितना खतरनाक रूप ले सकता है. दूल्हा अस्पताल में है. दुल्हन शादी बचाने की कोशिश में है. लेकिन फैसले अब भावनाओं से नहीं, डर और जिम्मेदारी से लिए जा रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
चामराजनगर जिले के कोललेगला कस्बे में रविश नाम का युवक अपनी शादी के लिए हॉल जा रहा था. शादी वेंकटेश्वर महल में होनी थी. रास्ते में अचानक उसकी कार को रोका गया. चार-पांच युवकों ने हमला कर दिया. चाकू निकले, वार हुए और रविश लहूलुहान हो गया. उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया. शादी उसी पल रद्द हो गई.
क्यों हुआ हमला?
जांच में सामने आया कि हमला दुल्हन के पूर्व प्रेमी ने किया. वह इस शादी से नाराज था. उसने पहले भी धमकियां दी थीं. कहा गया था कि अगर शादी हुई तो अंजाम बुरा होगा. रविश ने इन धमकियों को हल्के में लिया. उसे लगा कोई डराने की कोशिश कर रहा है. यही चूक भारी पड़ गई.
कैसे बिगड़ी शादी की कहानी?
सगाई के समय दुल्हन ने रविश को अपने पुराने रिश्ते के बारे में बताया था. उसने कहा था कि रिश्ता खत्म हो चुका है. रविश ने भरोसा किया. शादी के लिए हां कर दी. लेकिन पूर्व प्रेमी इस फैसले को स्वीकार नहीं कर सका. उसने रास्ता रोककर हमला कर दिया. रविश ने खुद को बचाने की कोशिश की. हाथ पर गंभीर चोट आई. फिलहाल उसकी हालत स्थिर है.
- शादी के दिन दूल्हे पर चाकू से हमला.
- हमला दुल्हन के पूर्व प्रेमी द्वारा.
- दूल्हा रविश अस्पताल में भर्ती.
- शादी रद्द, मंडप में मातम.
- दुल्हन अस्पताल पहुंचकर शादी की गुहार.
अस्पताल में क्यों बदला फैसला?
- दुल्हन अस्पताल पहुंची और शादी जारी रखने की अपील की.
- दूल्हे रविश ने भविष्य की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई.
- उसने कहा कि अगर आगे कुछ हुआ तो जिम्मेदारी कौन लेगा.
- डर और असुरक्षा के चलते उसने शादी से इनकार कर दिया.
अब आगे क्या?
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. हमलावर की तलाश जारी है. दूल्हा शारीरिक रूप से खतरे से बाहर है. लेकिन मानसिक रूप से टूटा हुआ है. दुल्हन भी सदमे में है. यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि क्या पुराने रिश्तों का साया नई जिंदगी को बर्बाद कर सकता है.
About the Author
सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें