‘बॉर्डर 2’ के तूफान के बीच कितनी गरजी ‘मर्दानी 3’? इतने करोड़ से खुला खाता, जानें सनी देओल की मूवी का कलेक्शन

Share to your loved once


Last Updated:

Mardaani 3 box office collection day 1: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है, तो दूसरी तरफ रानी मुखर्जी ने अपनी निडर पुलिस ऑफिसर की छवि के साथ ‘मर्दानी 3’ के जरिए मैदान में एंट्री की है. हालांकि, सनी पाजी की फिल्म की जबरदस्त लहर के बीच रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ की शुरुआत थोड़ी धीमी रही है. रानी मुखर्जी की फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपना जोर दिखाने की कोशिश की है. गौर करने वाली बात यह है कि जहां ‘बॉर्डर 2’ अपने दूसरे हफ्ते में भी करोड़ों की कमाई कर रही है, वहीं ‘मर्दानी 3’ शहरी दर्शकों और पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ के भरोसे आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है. अब देखना यह होगा कि वीकेंड पर रानी की यह ‘मर्दानी 3’ सनी देओल के इस बड़े तूफान के सामने कितनी मजबूती से टिक पाती है.

ख़बरें फटाफट

'बॉर्डर 2' के तूफान के बीच कितनी गरजी 'मर्दानी 3'? इतने करोड़ से खुला खाता‘बॉर्डर 2’ की सुनामी के बीच ‘मर्दानी 3’ ने सिंगल डिजिट में किया कलेक्शन.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के तूफान के बीच ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में 30 जनवरी को दस्तक दे चुकी है. निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में रानी मुखर्जी की वापसी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत उम्मीद से थोड़ी ठंडी रही है. चलिए आपको बताते हैं कि रानी मुखर्जी की कॉप ड्रामा मूवी ‘मर्दानी 3’ ने भारत में पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है.

रानी मुखर्जी ने मर्दानी 3′ से लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज रहा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मूवी की शुरुआत धीमी हुई है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने शुक्रवार यानी पहले दिन 3.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वैसे यह अर्ली एस्टीमेट है और ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसमें थोड़ा-बहुत बदलवाव हो सकता है.

‘मर्दानी 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई ‘मर्दानी 3’

देशभर में फिल्म मर्दानी 3 के कुल 2,299 शोज चल रहे हैं, जिनमें दर्शकों की औसत मौजूदगी करीब 18.1 फीसदी दर्ज की गई. रानी मुखर्जी के दमदार किरदार और फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता के बावजूद फिल्म की ओपनिंग पिछली किस्त जितनी रही है. इस फ्रेंचाइजी का दूसरे पार्ट साल 2019 में आया था. ‘मर्दानी 2’ ने पहले दिन 3.80 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था.

‘बॉर्डर 2’ ने 8वें दिन भी डबल डिजिट में किया कलेक्शन

अब बात करते हैं सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अपनी पकड़ बनाकर रखी है. हालांकि, वीकडेज में कमाई में गिरावट देखने को मिली. पहले हफ्ते ‘बॉर्डर 2’ ने 224.25 करोड़ की कमाई की. वहीं 8वें दिन फिल्म ने 11 करोड़ का बिजनेस किया और अब तक ‘बॉर्डर 2’ की भारत में टोटल कमाई 235.25 करोड़ रुपये हो चुकी है.

शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में रानी मुखर्जी की वापसी

बता दें कि मर्दानी 3 फिल्म की कहानी शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पिछले तीन महीनों में लापता हुई 93 लड़कियों के रहस्यमयी मामले की जांच कर रही है. आयुष गुप्ता ने फिल्म को लिखा अभिराज मिनवाला ने डायरेक्टर किया है. आदित्य चोपड़ा ने मर्दानी 3 को यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2014 में आई पहली ‘मर्दानी’ से हुई थी जिसका निर्देशन दिवंगत प्रदीप सरकार ने किया था, जबकि ‘मर्दानी 2’ की कमान गोपी पुतरन ने संभाली थी.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

‘बॉर्डर 2’ के तूफान के बीच कितनी गरजी ‘मर्दानी 3’? इतने करोड़ से खुला खाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP