aaj ka panchang 31 january 2026 | shaniwar vrat shanidev puja muhurat ravi yoga Bhadra kaal ashubh samay | आज का पंचांग, 31 जनवरी 2026 मुहूर्त

Share to your loved once


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 31 January 2026: आज शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा का दिन है. आज रवि योग और पुनर्वसु नक्षत्र है. पंचांग अनुसार, माघ शुक्ल त्रयोदशी तिथि, तैतिल करण, विष्कम्भ योग, पूर्व का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा रात 08:01 बजे तक है, उसके बाद कर्क राशि में होगा. आज रवि योग सुबह में 07 बजकर 10 मिनट से है और यह पूरे दिन रहेगा. इसमें आप शुभ कार्य कर सकते हैं. चतुर्दशी तिथि में भद्रा कल 05:52 ए एम से लगेगी, जिसका वास धरती पर होगा. इस समय में कोई शुभ कार्य न करें क्योंकि उसमें बाधाएं आ सकती हैं. जो लोग शनिवार व्रत हैं, वे विधिपूर्वक शनिदेव की पूजा करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

शनिवार व्रत में सबसे पहले संकल्प लें. उसके बाद शनि मंदिर में जाकर काले तिल, नीले या काले रंग के फूल, माला, धूप, दीप, चंदन आदि से शनिदेव की पूजा करें. शनि चालीसा का पाठ करें और शनिवार व्रत कथा सुनें. अंत में शनिदेव की आरती कर लें. यदि आपकी कुंडली में शनि दोष है या​ फिर साढ़साती या ढैय्या का प्रभाव है तो आपको छाया दान करना चाहिए. तेल से शनिदेव का अभिषेक करें. गरीब, जरूरतमंद, सफाई कर्मचारी, नौकर आदि की मदद करें. उनको कंबल, लोहा, काला तिल, काली उड़द, तेल आदि का दान करें. उसके बाद शमी के पेड़ की पूजा करें. उसके नीचे सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाएं. सभी प्रकार के कष्ट शांत हो जाएंगे. पंचांग से देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 31 जनवरी 2026

आज की तिथि- त्रयोदशी – 08:25 ए एम तक, चतुर्दशी – 05:52 ए एम, फरवरी 01 तक, फिर पूर्णिमा
आज का नक्षत्र- पुनर्वसु – 01:34 ए एम, फरवरी 01 तक, फिर पुष्य
आज का करण- तैतिल – 08:25 ए एम तक, गर – 07:07 पी एम तक, वणिज – 05:52 ए एम, फरवरी 01 तक, फिर विष्टि
आज का योग- विष्कम्भ – 01:33 पी एम तक, उसके बाद प्रीति
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- मिथुन – 08:01 पी एम तक, फिर कर्क

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:10 ए एम
सूर्यास्त- 05:59 पी एम
चन्द्रोदय- 04:16 पी एम
चन्द्रास्त- 06:45 ए एम, फरवरी 01

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 05:24 ए एम से 06:17 ए एम
रवि योग: 07:10 ए एम से 01:34 ए एम, फरवरी 01
अभिजीत मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:56 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:23 पी एम से 03:06 पी एम
अमृत काल: 11:21 पी एम से 12:49 ए एम, फरवरी 01
निशिता मुहूर्त: 12:08 ए एम, फरवरी 01 से 01:01 ए एम, फरवरी 01

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 08:31 ए एम से 09:52 ए एम
चर-सामान्य: 12:35 पी एम से 01:56 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:56 पी एम से 03:17 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:17 पी एम से 04:38 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 05:59 पी एम से 07:38 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:17 पी एम से 10:56 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:56 पी एम से 12:34 ए एम, फरवरी 01
चर-सामान्य: 12:34 ए एम से 02:13 ए एम, फरवरी 01
लाभ-उन्नति: 05:31 ए एम से 07:09 ए एम, फरवरी 01

आज के अशुभ समय

दुर्मुहूर्त- 07:10 ए एम से 07:53 ए एम, 07:53 ए एम से 08:37 ए एम
गुलिक काल- 07:10 ए एम से 08:31 ए एम
राहुकाल- 09:52 ए एम से 11:13 ए एम
यमगण्ड- 01:56 पी एम से 03:17 पी एम
भद्रा- 05:52 ए एम, फरवरी 01 से 07:09 ए एम, फरवरी 01
भद्रा का वास- धरती पर
दिशाशूल- पूर्व

शिववास

नन्दी पर – 08:25 ए एम तक, भोजन में – 05:52 ए एम, फरवरी 01 तक, फिर श्मशान में.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP