aaj ka Vrishabh rashifal 3 January 2026 horoscope | today taurus horoscope | love career business taurus | आज का वृषभ राशिफल, 31 जनवरी 2026

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 31 January 2026 : आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है. पुनर्वसु नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा अपनी ही राशि में संचरण कर रहे हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज का दिन नई ऊर्जा का संचार होगा. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा. बिजनेस करने वालों को दिन सामान्य रहने वाला है. ऑफिस में बॉस का साथ मिलेगा. बेवजह किसी से झगड़ा न करें. लॉन्ग ड्राइव पर घूमने जा सकते हैं.

Aaj ka Vrishabh Rashifal 31 January 2026 (आज का वृषभ राशिफल) वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 31 जनवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पुनर्वसु नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा अपने ही राशि में कर्क में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार के दिन नई ऊर्जा का संचार होगा. पूरे दिन आत्मविश्वास से भी भरे रहेंगे. आज आपको अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं.

ये काम ठीक नहीं
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन सामान्य रहने वाला है. जो लोग नए काम के शुरुआत की सोच रहे हैं, फिलहाल उन्हें अपने इस फैसले को कुछ वक्त के लिए टाल देना चाहिए. यदि आप एक्सपोर्ट इम्पोर्ट के बिजनेस से जुड़े हैं तो आज आपको अच्छा लाभ भी होगा. बात नौकरी कर रहे हैं आज उन्हें ऑफिस में बॉस का सहयोग मिलेगा. आज आप बेवजह किसी से झगड़ा झंझट न करें. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप शेयर बाजार या म्युचुअल फंड में पैसा लगाने से बचें.

पार्टनर के साथ बिताएं वक्त
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज काफी अच्छी होगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर घूमने भी जा सकते हैं. आज आप अपने पार्टनर को लाल गुलाब जरूर भेंट करें, इससे आपके रिश्तों में मधुरता आएगी. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने लाइफ पार्टनर को थोड़ा वक्त जरूर दें.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

वृषभ राशि पर आज बरसेगा धन, मिलेगा बॉस का साथ, पार्टनर को दें लाल गुलाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP