unbreakable cricket records:दुनिया का इकलौता बल्लेबाज…जो 299 रन बनाकर रहा नाबाद, महारिकॉर्ड बनाकर भी फंसा 99 के फेर में

Share to your loved once


Last Updated:

unbreakable cricket records: डॉन ब्रैडमैन क्रिकेट की दुनिया का बहुत बड़ा नाम है. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर ने अपने 20 साल के क्रिकेट करियर में ढेरों रिकॉर्ड बनाए. इनमें से कई तो टूट गए लेकिन अभी भी कई ऐसे महारिकॉर्ड वर्षों से अटूट हैं जिसे तोड़ने के लिए कोई बल्लेबाज सोच भी नहीं सकता. ब्रैडमैन का 99 से खास नाता रहा. इस आंकड़े के फेर में वह फंसकर रह गए. वह क्रिकेट की दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं जो 299 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे.

दुनिया का इकलौता बल्लेबाज...जो 299 रन बनाकर रहा नाबाद, फंसा 99 के फेर मेंडॉन ब्रैडमैन टेस्ट की एक पारी में नाबाद 299 रन बनाने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं.

नई दिल्ली. डॉन ब्रैडमैन ने क्रिकेट में अनगिनत रिकॉर्ड बनाए. बीस साल के अपने क्रिकेट करियर में इस दिग्गज बल्लेबाज ने 52 टेस्ट मैचों में 29 शतकों के साथ 6996 रन बनाए. उनके कई रिकॉर्ड आज भी टूटने की बाट जोह रहे हैं.लेकिन मौजूदा समय में ब्रैडमैन के कुछ चुनिंदा रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत मुश्किल है. ब्रैडमैन ने बेशक कई रिकॉर्ड बनाए लेकिन वह 99 के फेर में फंसकर रह गए. वह टेस्ट क्रिकेट में 99 की औसत के लिए जाने जाते हैं. इस नंबर से उनका खास नाता रहा है. ब्रैडमैन के नाम पांच रिकॉर्ड ऐसे हैं जो दशकों से नहीं टूटे हैं.

सर डॉन ब्रैडमैन (Don Bradman) ने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसी पारी खेली है जो इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज है. ब्रैडमैन की तरह टेस्ट क्रिकेट में न उनसे पहले और न उनके बाद आज तक कोई भी बल्लेबाज उस तरह की पारी खेल पाया है. 2 फरवरी 1932 को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला गया. इस टेस्ट मैच की पहली पारी में ब्रैडमैन ने नाबाद 299 रन बनाए. उनका तिहरा शतक इसलिए पूरा नहीं हो पाया क्योंकि दूसरे छोर पर कोई बल्लेबाज नहीं बचा था. ब्रैडमैन दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जो टेस्ट क्रिकेट में नाबाद 299 रन बनाए हैं. उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ना आज की तारीख में लगभग असंभव है.यदि ब्रैडमैन तिहरा शतक जड़ने में सफल रहते तो वह दुनिया के पहले बैटर भी होते जिसके नाम तीन ट्रिपल सेंचुरी होती.

डॉन ब्रैडमैन टेस्ट की एक पारी में नाबाद 299 रन बनाने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं.

4 रन से चूक गए 100 का औसत
डॉन ब्रैडमैन टेस्ट क्रिकेट में चार रन से अपना 100 का औसत चूक गए. उनका टेस्ट में बल्लेबाजी औसत 100 का था लेकिन आखिरी टेस्ट मैच में वह चार रन नहीं बना सके जिससे उनकी औसत घटकर 99.94 रह गई. ब्रैडमैन के इस महारिकॉर्ड को तोड़ना भी आज के बल्लेबाजों के लिए नामुमकिन है.ब्रैडमैन अपने आखिरी टेस्ट पारी में खाता भी नहीं खोल पाए.उन्हें गेंदबाज एरिक होलीज ने क्लीन बोल्ड कर दिया.

एक टेस्ट सीरीज में 810 रन हैं ब्रैडमैन के नाम
डॉन ब्रैडमैन के नाम एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक 810 रन बनाने का रिकॉर्ड है. इस रिकॉर्ड को आज तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है. ब्रैडमैन ने 1936-37 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में यह उपलब्धि हासिल की थी.किसी कप्तान की ओर से एक टेस्ट सीरीज में बनाया गया यह सर्वाधिक रन है. जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है. ब्रैडमैन के बाद दुनिया का कोई भी बल्लेबाज किसी टेस्ट सीरीज में 800 का आंकड़ा नहीं छू पाया है. ब्रैडमैन ने छह टेस्ट मैचों में लगातार शतक जड़े. उन्होंने यह कारनामा 1937-38 में किया. इन शतकों में दो डबल सेंचुरी भी शामिल हैं. टेस्ट में सबसे कम पारियों में 2000, 3000, 4000, 5000 और 6000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ब्रैडमैन के नाम दर्ज है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

दुनिया का इकलौता बल्लेबाज…जो 299 रन बनाकर रहा नाबाद, फंसा 99 के फेर में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP