एक्टर ने 25 की उम्र में की पहली शादी, 11 साल में हुआ तलाक, स्टार की तलाकशुदा बेटी संग चला अफेयर, बनी दूसरी पत्नी
Last Updated:
फिल्म या टीवी इंडस्ट्री में बतौर एक्टर स्थापित होना सबके बस की बात नहीं है. कई स्टारकिड आए और लगातार फ्लॉप होने बाद गुमनाम हो गए. उनके पेरेंट्स का स्डारडम काम नहीं आ पाया. वहीं, कई बाहर से आए लोगों ने अपनी प्रतिभा के दम पर एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाया. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर की पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं.

किसी फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक नहीं रखने वाले इस एक्टर ने खुद अपनी पहचान बनाई. साल 1999 में आई क्रिटिकली सक्सेस हुई फिल्म से डेब्यू किया. डेब्यू के तुरंत बाद इस एक्टर ने शादी कर अपना घर भी बसा लिया. तब वह सिर्फ 25 साल का था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

बाद के सालों के सालों में इस एक्टर ने ‘फिजा’, ‘दीवानापन’, ‘खुशी’, ‘शीन’ और ‘कर्कश’ जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन वो पॉपुलैरिटी और सफलता नहीं मिल सकी, जिसके वह हकदार थे. 30 जनवरी 1975 को जन्में इस एक्टर को आप पहचान पाए? अगर नहीं, तो बता दें हम बात कर रहे हैं अनुप सोनी की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

अनुप सोनी ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की और फिल्मी दुनिया में कदम रखा. साल 1999 में आई शबाना आजमी की फिल्म ‘गॉडमदर’ से उन्होंने डेब्यू किया था. इसी साल उन्होंने ऋतु सोनी से शादी की. दोनों की शादी 11 साल तक चली. दोनों की दो बेटियां- जोया और मायरा हुई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
Add News18 as
Preferred Source on Google

अनुप सोनी का जब बॉलीवुड में सिक्का नहीं चला. हालांकि, इससे पहले 1994 में आए दूरदर्शन के शो ‘शांति’ से टीवी की दुनिया में कदम रखा. 1998 में तक वह ‘ब्योमकेश बक्शी’, ‘तहकीकात’ समेत कई सीरियल्स में एपिसोडिक रोल करते रहे थे. लेकिन पॉपुलैरिटी 1999 में आए शो ‘साया’ और बाद में ‘सी-हॉक्स’ से मिली. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

लेकिन अनुप सोनी को असली पहचान साल 2008 में शुरू हुए शो ‘बालिका वधू’ से मिली. इस शो में उन्होंने आनंदी के ससुर भैरव सिंह का किरदार निभाया, जिसने दर्शकों के दिलों में उनकी अलग जगह बना दी. असके अवाला क्राइम पेट्रोल की होस्टिंग ने उन्होंने पॉपुलैरिटी के नए आयाम दिए. उनका डायलॉग ‘सावधान रहिए, सतर्क रहिए’ आज भी दर्शकों की जुबान पर रहता है.

एक वक्त था कि ‘क्राइम पेट्रोल’ अनुप सोनी के नाम से ही जाने जाना लगा. साल 2010 में इस शो से जुड़ने के बाद उनका अंदाज और डायलॉग ‘सावधान रहिए, सतर्क रहिए’ लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हो गया। शो में अनूप ने अपने शांत और गंभीर अंदाज से दर्शकों को अपराध और सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया. इस शो के लिए उन्हें कई बार सराहना मिली. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

अनुप सोनी का साल 2010 में पहली ऋतु सोनी से तलाक हुआ. साल 2011 में उन्होंने स्टार रहे राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर से शादी की. जूही और अनुप का घर आस-पास ही था. दोनों की राह चलते मुलाकात हुआ और दोनों को प्यार हुआ. एक इंटरव्यू में जूही ने अपनी मुलाकात का किस्सा बताया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

जूही बब्बर ने यह भी बताया था कि राज बब्बर इस शादी के लिए तैयार नहीं थे. लेकिन उनके सौतेले भाई प्रतीक ने उनके पिता को मनाया. बाद में दोनों की शादी बहुत शांति और सादगी के साथ हुई. दोनों की शादी को 15 साल हो चुके हैं और खुशी-खुशी जीवन बिता रहे हैं. उनका एक बेटा ईमान है. बता दें, जूही बब्बर के पहले पति डायरेक्टर बिजॉय नांबियार हैं, जिन्होंने 2007 में शादी की और 2009 में दोनों का तलाक हुआ. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)