Turning Point: ऑस्ट्रेलिया की पारी का 8वां ओवर…जो पाकिस्तान के लिए बना टर्निंग पॉइंट, एक ओवर में पलट गया मैच
Last Updated:
Turning Point: पाकिस्तान ने आठवें ओवर में मैच का रुख अपनी ओर मोड़ दिया. इस ओवर में तीन गेंद के अंतराल पर ऑस्ट्रेलिया ने अपने दो विकेट गंवा दिए. पाकिस्तान ने अपने गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 में 22 रन से हरा दिया. तीन गेंद के भीतर पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट लेकर मैच का पास पलट दिया.
अबरार अहमद के एक ओवर ने मैच का पासा पलट दिया. नई दिल्ली. पाकिस्तान ने अपने गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 22 रन से हरा दिया. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 168 रन बनाए. इसके बाद उसने ऑस्ट्रेलिया को 146 रन पर रोक दिया. इस जीत से पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. पाकिस्तान ने सात साल से अधिक समय बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच जीता. इस दौरान उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार सात मैच हारे थे. स्पिनरों के लिए मददगार पिच पर पाकिस्तान का प्रदर्शन शानदार रहा. सीरीज के तीनों मैच लाहौर में खेले जाएंगे. पाकिस्तान ने आठवें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट चटका डाले. पाकिस्तान के लिए यही ओवर गेम चेंजर साबित हुआ. यहीं से पाकिस्तान की टीम को मोमेंटम मिला और उसने शानदार जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस ओवर में आउट होने वाले बल्लेबाज मैट रेनशॉ और कूपर कोनली रहे.
स्पिनर अबरार अहमद और सैम अयूब ने दो-दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवर में 146/8 पर रोक दिया. इससे पहले, एडम ज़म्पा के चार विकेटों की बदौलत पाकिस्तान ने टॉस जीतकर ट्रेविस हेड की ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के आठवें ओवर में अबरार अहमद की पहली ही गेंद पर डेब्यू कर रहे मैट रेनशॉ रन आउट हो गए. इसके बाद तीसरी गेंद पर अबरार ने कोनली को क्लीन बोल्ड कर दिया. रेनशॉ 15 रन बनाकर आउट हुए वहीं कोनली का खाता भी नहीं खुला. 68 के स्कोर पर दो विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया इससे उबर नहीं सका.
अबरार अहमद के एक ओवर ने मैच का पासा पलट दिया.
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श उन आठ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच के लिए रवाना होने से पहले रविवार रात पर्थ में बिग बैश लीग का फाइनल खेला था. बाकी ऑस्ट्रेलियाई टीम दुबई में ट्रेनिंग कर रही थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है. 2021 में टूर्नामेंट जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया 2022 और 2024 में खिताब जीतने से चूक गया था, जबकि भारत मौजूदा चैंपियन है.
पाकिस्तान ने पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 22 रन से हराया.
‘पाकिस्तान इस फॉर्म को वर्ल्ड कप में भी बरकरार रखेगी’
पहला टी20 मैच जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा कि उन्होंने बल्ले से अच्छी शुरुआत की, लेकिन मनचाहा अंत नहीं कर पाए. क्योंकि 10 ओवर के बाद बल्लेबाजी करना मुश्किल हो गया था. उनका मानना है कि वे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे क्योंकि उन्हें लगता है कि वे स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें लगा कि 170 रन काफी थे, उनकी टीम 10-15 रन और बना सकती थी. अबरार अहमद के बारे में आगा का कहना है कि उन्होंने अपने डेब्यू के बाद से ही शानदार प्रदर्शन किया है. आगा ने उम्मीद जताई कि टीम इस फॉर्म को वर्ल्ड कप में भी बरकरार रखेगी.
ऑस्ट्रेलिया के 5 स्टार खिलाड़ी नहीं खेल रहे
पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में पांच अहम खिलाड़ी पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, टिम डेविड, नाथन एलिस और ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेलेंगे क्योंकि वे अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच 31 जनवरी को खेला जाएगा.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें