OTT पर धमाके को तैयार ‘धुरंधर’, नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे अनकट वर्जन! तेलुगू-तमिल वर्जन की भी स्ट्रीमिंग
Last Updated:
बॉक्स ऑफिस पर 1400 करोड़ की ऐतिहासिक कमाई करने वाली जासूसी थ्रिलर ‘धुरंधर’ अब डिजिटल धमाके के लिए तैयार है. रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर यह फिल्म 30 जनवरी की आधी रात से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. दर्शकों की भारी मांग को देखते हुए इसे मूल हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू डब वर्जन में भी रिलीज किया जा रहा है. यह फिल्म इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के लिए माहौल तैयार करेगी, जो 19 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. नेटफ्लिक्स ने इस मेगा डील के लिए करीब 130 करोड़ रुपये चुकाए हैं.
धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है.नई दिल्ली: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर जासूसी थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने बड़े पर्दे पर अपनी ऐतिहासिक सफलता के बाद अब डिजिटल दुनिया में कदम रख दिया है. 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए दुनियाभर में लगभग 1400 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की. अब यह फिल्म 30 जनवरी की आधी रात से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ को केवल हिंदी भाषा में रिलीज किया गया था, जिसके बाद दक्षिण भारत के दर्शकों के बीच इसके डब वर्जन की जबरदस्त मांग उठी थी. जीन्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर का अनकट वर्जन 30 जनवरी की रात 12.00 AM से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी. फैंस की इस इच्छा को पूरा करते हुए नेटफ्लिक्स ने कन्फर्म किया है कि फिल्म न केवल हिंदी, बल्कि तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी स्ट्रीम की जाएगी. यह कदम फिल्म की पहुंच को और अधिक बढ़ाएगी, खासकर तब जब इसका सीक्वल जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाला है.
ऐतिहासिक OTT डील और रिलीज का समय
नेटफ्लिक्स इंडिया आमतौर पर फिल्में दोपहर के समय रिलीज होती हैं, लेकिन ‘धुरंधर’ के क्रेज को देखते हुए इसे 30 जनवरी की आधी रात से ही लाइव कर दिया जाएगा. खबरों के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स के स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए करीब 130 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि चुकाई है, जो हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी डिजिटल डील्स में से एक मानी जा रही है.
‘रहमान डकैत’ बनकर छाए अक्षय खन्ना
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म एक भारतीय जासूस की रोमांचक कहानी है. इसमें रणवीर सिंह ने ‘हमजा अली’ नाम के जासूस का किरदार निभाया है, जिसे पाकिस्तान के लियारी टाउन में खतरनाक बलोच गैंग में घुसपैठ करने के लिए भेजा जाता है. वहीं, अक्षय खन्ना ने गैंगस्टर ‘रहमान डकैत’ की भूमिका में जबरदस्त छाप छोड़ी है. फिल्म की स्टार कास्ट में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं, जिन्होंने वास्तविक लगने वाले किरदारों से फिल्म में जान फूंक दी है.
सीक्वल की रिलीज का इंतजार
ओटीटी पर फिल्म की यह रिलीज इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के लिए जमीन तैयार करने जैसी है. सीक्वल 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है. मेकर्स को उम्मीद है कि नेटफ्लिक्स पर डब वर्जन की मौजूदगी से साउथ इंडिया में भी फिल्म की फैन फॉलोइंग बढ़ेगी, जिसका सीधा फायदा अगले पार्ट को मिलेगा.
About the Author
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें