Cricket Stumps height Price: क्रिकेट स्टंप्स की लंबाई कितनी होती है? आईसीसी ने कब दी थी एलईडी स्टंप्स और विकेट को मंजूरी, कितनी होती है इसकी कीमत

Share to your loved once


Last Updated:

Cricket Stumps height Price: क्रिकेट में आए दिन नए नए नियम लागू होते रहते हैं. पहले क्रिकेट के स्टंप्स और बेल्स लकड़ी के होते थे. लेकिन अब इसका कायाकल्प हो चुका है. मौजूदा समय में स्टंप्स और बेल्स में एलईडी लाइट लगी रहती हैं. रात के समय लिमटेड ओवर के क्रिकेट में विकेट पर या बेल्स पर गेंद लगने के बाद वह चमकने लगती है. इनमें लाइट लगने से अंपायर्स के लिए फैसला लेना आसान हो गया कि बेल्स गेंद से या हवा से गिरी है. एक जोड़ी स्टंप्स और बेल्स की कीमत लगभग 30 से 35 लाख रुपये होती है.

क्रिकेट स्टंप्स की लंबाई कितनी होती है? कितनी होती है इसकी कीमतक्रिकेट में स्टंप की लंबाई कितनी होती है.

नई दिल्ली. क्रिकेट में बैट और बल्ले के साथ साथ सबसे अहम स्टंप बेल्स भी होते हैं. 22 गज की पट्टी पर खेले जाने वाले इस गेम में स्टंप और बेल्स की लंबाई नियमों कें मुताबिक तय है. पहले जहां स्टंप और बेल्स लकड़ी की बनाई जाती थी वहीं अब आधुनिक युग में इसकी जगह एलईडी ने ले लिया है.स्टंप और बेल्स में एलईडी लाइट लगी होती हैं जो काफी चमकदार होती हैं. विकेट या बेल्स पर गेंद लगने के बाद लाइट जलने लगती हैं, जिससे अंपायर को यह बताने में आसानी होती है कि बेल्स हवा से गिरी है या गेंद के टकराने से. इन एलईडी स्टंप्स को जिंग इंटरनेशनल जैसी कंपनियां बनाती हैं, जो बेहद खास तकनीक से लैस होती हैं. इनमें लगे टच-सेंसिटिव सेंसर गेंद लगते ही लाइट्स को एक्टिव कर देते हैं, जो आउट या नॉट-आउट के निर्णय में मददगार साबित होती हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टंप की हाइट 28 इंच या 71.12 सेंटीमीटर होती है. स्टंप्स बीच का फासला 9 इंच होना चाहिए. 22 गज की पट्टी की दोनों छोर पर तीन-तीन स्टंप यानी विकेटों के सेट लगे होते हैं जो एक दूसरे के आमने सामने होते हैं.स्टंप के ऊपर बेल्स (Bails) लगाई जाती हैं.आईसीसी के नियमों के मुताबिक प्‍लेइंग सरफेस के ऊपर स्टंप बेलनाकार होगा और इसका व्‍यास किसी भी स्थिति में 1.38 इंच या 3.50 सेंटीमीटर से कम और 1.5 इंच या 3.81 सेंटीमीटर से ज्यादा नहीं होना चाहिए. जुलाई, 2013 में आईसीसी ने इन चमकदार बेल्स को इंटरनेशनल क्रिकेट में इस्तेमाल करने की इजाजत दी.

क्रिकेट में स्टंप की लंबाई कितनी होती है.

स्टंप पर बेल्स 0.5 इंच से ज्यादा नहीं फैली होनी चाहिए
आईसीसी की नियमों के मुताबिक स्टंप पर बेल्स 0.5 इंच या 1.27 सेंटीमीटर से ज्यादा नहीं फैली होनी चाहिए.यह स्‍टंप्‍स से बाहर नहीं निकली होनी चाहिए और उनके ऊपर फिट होनी चाहिए. एमसीसी के नियम 29.5 के अनुसार, कुछ खास स्थितियों (तेज हवा चलने जैसी स्थिति)में अम्‍पायर, बेल्‍स का उपयोग नहीं करने पर सहमत हो सकते हैं. यदि वह इसके लिए सहमत होते हैं तो दोनों छोरों के स्‍टंप्‍स पर से बेल्‍स हटा दी जाती हैं. परिस्थितियों के ठीक होने पर फिर से इन्‍हें विकेट के ऊपर लगा दिया जाता है.

एलईडी स्टंप्स और बेल्स की एक सेट की कीमत करीब 35 लाख रुपये है
एलईडी स्टंप्स और बेल्स की एक सेट की कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपये है.यह इसलिए इतनी महंगी है क्योंकि यह एडवांस्ड तकनीक और उच्च गुणवत्ता के तहत बना है. बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 और आईपीएल 2022 में इन एलईडी स्टंप्स के लिए प्रति सीजन 1.60 करोड़ से दो करोड़ रुपये का भुगतान किया था.

बड़े टूर्नामेंट में स्टंप्स को आयोजक किराए पर लेते हैं
बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 और 2022 के सीजनों में इन एलईडी स्टंप्स के लिए प्रति सीजन लगभग 1.60 से 2 करोड़ रुपये का भुगतान किया था. खासकर रात के मैचों में ये स्टंप्स रोमांच को नई ऊंचाई पर ले जाते हैं, जिससे खेल का नजारा और भी दिलचस्प बनता है. बड़े टूर्नामेंट में आयोजक इसे खरीदने की बजाय किराए पर लेते हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

क्रिकेट स्टंप्स की लंबाई कितनी होती है? कितनी होती है इसकी कीमत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP