मिमी चक्रवर्ती के साथ ‘उत्पीड़न’ मामले में 3 गिरफ्तार, पहले पुलिस से हुई झड़प, आरोपियों ने एक्ट्रेस पर लगाए आरोप

Share to your loved once


Last Updated:

बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने हाल में बताया था कि वह एक इवेंट में गई थीं, जहां उन्हें परफॉर्म करना था. लेकिन आयोजक ने उन्हें परफॉर्म के बीच उतार दिया. उन्हें अपशब्द कहे थे. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी से पहले आरोपियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई.

मिमी चक्रवर्ती के साथ 'उत्पीड़न' मामले में 3 गिरफ्तार, पहले पुलिस से हुई झड़पमिमी चक्रवर्ती ने पोस्ट के जरिए अपमान की बात कही थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती के साथ हुए उत्पीड़न मामले में पुलिस ने गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी तनाय शास्त्री और उसके दो साथियों को उसके आवास पर हुई झड़प के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. बता दें कि पुलिस उत्तर 24 परगना जिले के बोंगांव में आयोजित एक कार्यक्रम में मिमी चक्रवर्ती के साथ हुई उत्पीड़न की शिकायत की जांच कर रही है. मिमी चक्रवर्ती फिलहाल अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘भानुप्रिया भूतेर होटल’ के प्रचार में बिजी हैं.

आरोपियों कि गिरफ्तारी के बाद इस घटनाक्रम पर मिमी चक्रवर्ती की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. यह घटना रविवार रात को हुई. बोंगांव के नयागोपालगंज इलाके में एक कार्यक्रम में गईं मिमी ने आरोप लगाया कि मंच पर उनके साथ उत्पीड़न किया गया.

मिमी चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में आपबीत बताई थी. उन्होंने कहा था, “मैं परफॉर्म कर रही थी. अचानक कार्यक्रम के आयोजक तनाय शास्त्री मंच पर आए और मुझे रोक दिया. उन्होंने मुझे जाने के लिए कहा. बिना कुछ कहे, मैं पूरी परफॉर्मेंस समाप्त किए बिना ही चली गई. उनका व्यवहार बहुत ही अपमानजनक था.”

मिमी चक्रवर्ती ईमेल के जरिए की थी पुलिस को शिकायत

इसके बाद उन्होंने ईमेल के जरिए स्थानीय पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पूर्व सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि अन्य कलाकारों के विपरीत शास्त्री के घर अतिथि बनने से इनकार करने के कारण उनके साथ यह अन्यायपूर्ण व्यवहार किया गया. इस घटना को लेकर सोमवार से ही तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.

कार्यक्रम के आयोजक ने एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती पर लगाए आरोप

दूसरी ओर, कार्यक्रम के आयोजक ने दावा किया कि ये आरोप पूरी तरह निराधार और झूठे हैं. शास्त्री के अनुसार, मिमी चक्रवर्ती के आने का निर्धारित समय रात 10:30 बजे था, लेकिन वह लगभग डेढ़ घंटे देरी से यानी रात 11:45 बजे पहुंचीं. उन्होंने मिमी के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि इसके बावजूद उन्हें पूरा सम्मान दिया गया और मंच तक ले जाया गया. हालांकि, जब पुलिस ने मामले की जांच करने की कोशिश की और शास्त्री के घर गई, तो उन्होंने पुलिस को अपना काम करने से रोक दिया. इसके बाद उन्हें और उनके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

मिमी चक्रवर्ती के साथ ‘उत्पीड़न’ मामले में 3 गिरफ्तार, पहले पुलिस से हुई झड़प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP