Lauki Halwa Recipe: बिना शुगर घर पर बनाएं मलाईदार लौकी का हलवा, नोट करें रेसिपी
Last Updated:
Lauki Halwa Recipe: सर्दियों में गाजर का हलवा तो आपने बहुत खाया होगा, लेकिन एक बार इस तरह से लौकी का हलवा बनाकर खाएं. इसमें आपको स्वाद के साथ सेहत का बेहतरीन संतुलन मिलेगा.

Lauki Ka Halwa Kaise Bnate Hain: लौकी की सब्जी हर घर में बनती है, लेकिन इसका हलवा भी बहुत गजब का बनता है. सर्दियों में गाजर का हलवा तो आपने खूब खाया होगा, लेकिन आज आप लौकी के हलवे की ये रेसिपी ट्राई करिए. इसमें पूरी तरह से शुगर फ्री रेसिपी है, जिससे स्वाद के साथ सेहत की भी पूरी गारंटी है.
तो चलिए फटाफट इस रेसिपी को जानते हैं, और स्टेप बाय स्टेप लौकी का हलवा बनना यहां सीखते हैं. एक बार आपने ये हलवा घरवालों को खिला दिया तो यकिन मानिए लोग गाजर की जगह हर बार आपसे लौकी का हलवा बनाने की ही जिद्द करेंगे.
लौकी का हलवा बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
सामग्री
1 मीडियम साइज लौकी
½ बड़ा चम्मच घी
1 लीटर दूध
½ कप मखाना
3-4 इलायची
केसर के कुछ रेशे
पसंद के मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता)
किशमिश
2 बड़े चम्मच फ्रूट स्वीटनर (या स्वाद के लिए)
लौकी का हलवा बनाने की विधि
– सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह से धोकर इसका छिलका हटाएं फिर इस कद्दूकस करने के बाद इससे बीज अलग कर दें.
– इसके बाद लौकी को मलमल के जालीदार साफ कपड़े की मदद से अच्छी तरह से निचोड़कर इसका पानी अलग कर दें.
– अब गैस पर पैन रखें और इसमें घी डालकर लौकी को भूनें, इससे बचा हुआ पानी सूख जाएगा.
– इसके साथ ही एक दूसरे पैन में दूध को उबाल लीजिये, इसे थोड़ा क्रीमी होने तक पकाएं फिर इसमें लौकी डाल कर मिला दीजिये.
– 5-10 मिनट दूध में लौकी को पकाने के बाद इसमें मखाना, इलायची और केसर का पाउडर बनाकर डाल दें.
– कुछ सेकेंड के बाद इसमें मेवे और किशमिश को घी में भूनकर डाल दीजिए.
– जब दूध में लौकी अच्छी तरह से मिलकर गाढ़ा हो जाए तो उस समय गैस बंद करके मोंक फ्रूट स्वीटनर मिक्स कर दीजिए.
– इस तरह से आपका लौकी का हलवा तैयार है, इसे छोटे-छोटे कांच के कटोरी में निकालकर गार्निश करें, 1-2 घंटे फ्रिज में ठंडा करके परोसें
सेहत के साथ हेल्दी भी
लौकी के हलवे की ये रेसिपी सिर्फ आपके जीभ को मिठास नहीं देती बल्कि आपकी सेहत को भी सपोर्ट करती है. आप इसे डायबिटीज, और वेट लॉस जर्नी में भी खा सकते हैं.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें