‘मर्सिडीज से सीधा ऑरा में पहुंचे’, गोविंदा को टैक्सी से जाते देख इमोशनल हुए फैंस, ‘चीची’ के हालात पर छिड़ी बहस

Share to your loved once


Last Updated:

सुपरस्टार गोविंदा का उत्तर प्रदेश में ‘ऑरा टैक्सी’ में सफर करते हुए वीडियो वायरल हुआ, जिससे इंटरनेट पर उनके करियर और सादगी को लेकर बहस छिड़ गई. गोविंदा को टैक्सी राइड करते देख उनके फैंस परेशान हो गए और सुपरस्टार के करियर पर बहस करने लगे. इस बीच, वे प्रतापगढ़ के स्कूल इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने सिग्नेचर डांस मूव्स और डायलॉग्स से फैंस का दिल जीत लिया. उनके निजी जीवन की बात करें तो पत्नी सुनीता आहूजा संग अनबन की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए साजिश करार दिया. गोविंदा ने साफ कहा कि वे अपनी शर्तों पर जी रहे हैं और उन्हें काम की कमी का कोई मलाल नहीं है.

ख़बरें फटाफट

'मर्सिडीज से सीधा ऑरा में पहुंचे', गोविंदा को टैक्सी से जाते देख इमोशनल फैंसगोविंदा के करियर पर फैंस के बीच छिड़ी बहस (फोटो साभार: X)

नई दिल्ली: 90 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले ‘हीरो नंबर 1’ यानी गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों के लिए नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की सड़कों पर एक ऑरा टैक्सी में सफर करने को लेकर चर्चा में हैं. इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो ने उनके शानदार अतीत और मौजूदा हालात पर नई बहस छेड़ दी है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गोविंदा को ‘भारत सरकार’ लिखी एक हुंडई ऑरा टैक्सी में बैठे देखा गया. कभी लग्जरी कारों के काफिले में चलने वाले सुपरस्टार को साधारण टैक्सी से जाते देखकर फैंस हैरान और परेशान नजर आए. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे उनके करियर का ‘पतन’ करार दिया, तो कुछ ने इसे उनकी सादगी बताया. हालांकि, यह साफ नहीं है कि वे किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वहां थे या किसी निजी इवेंट में गए थे.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP