Gulgule recipe in hindi: मीठे फूले-फूले गुलगुले बनाने की आसान रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

Gulgule recipe in hindi: क्या आपने कभी आटे वाले गोल-गोल गुलगुले खाए हैं? गुलगुले चीनी और गुड़ दोनों से ही आप बना सकते हैं. बच्चों को आप इसे स्नैक में बनाकर दे सकते हैं. गुलगुले बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान होती है. चलिए जानते हैं चीनी और गुड़ से बनने वाले गुलगुले की रेसिपी.

Gulgule recipe in hindi: आटे, चीनी वाले फूले-फूले गुलगुले बनाने की आसान रेसिपीगुलगुले रेसिपी.

Gulgule Recipe: किसी भी खास अवसर या तीज-त्योहार पर कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं. उन्हीं में शामिल है गेहूं के आटे से बनने वाला गुलगुले. इसे लोग प्रसाद के रूप में भी बनाते हैं. बच्चों को भी गोल-गोल मीठे गुलगुले खाना पसंद होता है. गुलगुले एक पारंपरिक भारतीय मीठा नाश्ता है, जो खासकर चाय के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है. यह जल्दी बनने वाली और कुरकुरी-मुलायम मिठाई है.गुलगुले गुड़ और चीनी दोनों से ही बनता है. दोनों को बनाने की विधि एक समान ही होती है. कुछ व्रत जैसे करवा चौथ, वट सावित्री पर भी महिलाएं अवश्य बनाती हैं. आटे के घोल में चीनी या गुड़ डालकर बनने वाले गुलगुले की रेसिपी बहुत ही आसान होती है. चलिए जानते हैं गुलगुले बनाने की आसान रेसिपी.

गुलगुले बनाने के लिए सामग्री (gulgule recipe ingredients)

गेहूं का आटा- 1 कप
चीनी- 1/2 कप (पाउडर)
सौंफ- 1/2 चम्मच
इलायची पाउडर- 1/4 चम्मच
बेकिंग सोडा- 1 चुटकी
पानी या दूध- आवश्यकतानुसार
रिफाइंड तेल- तलने के लिए
सोंठ पाउडर- एक चुटकी (वैकल्पिक)

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

गुलगुले बनाने की विधि (Gulgule recipe)

एक बर्तन में आटा लें. इसमें चीनी का पाउडर मिलाकर मिक्स करें. इसमें सौंफ, इलायची पाउडर, सोंठ पाउडर, बेकिंग सोडा भी डाल दें और मिक्स कर लें. थोड़ा-थोड़ा पानी या दूध डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें.घोल बहुत पतला और बहुत अधिक गाढ़ा ना हो. दूध डालकर बनाएंगे तो स्वादिष्ट अधिक लगता है. अब एक कड़ाही में तेल डालें. तेल को अच्छी तरह से गर्म होने दें. अब कलछुन या हाथों से ही छोटे-छोटे गोल शेप में 5-6 गुलगुले को तेल में तलने के लिए डालते जाएं. मीडियम फ्लेम पर इन्हें पकने दें. इन्हें कम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें. अब प्लेट में निकाल लें. एक्स्ट्रा ऑयल को टिशू पेपर की मदद से हटाएं. तैयार है गोल-गोल फूले-फूले गुलगुले. इसे आप शाम में स्नैक के तौर पर चाय के साथ खा सकते हैं.

गुड़ से गुलगुले बनाने का तरीका

आपको गुड़ से गुलगुले बनाना है तो गुड़ को पहले पानी में डालकर घोल लें. अब इस पानी को छन्नी से छान लें ताकि गंदगी निकल जाए. अब एक बर्तन में आटा लें और इसमें इस गुड़ वाले पानी को डालकर घोल बनाएं. बहुत टाइट है तो घोल को ढीला कर लें. अब इसें साौंफ, इलायची पाउडर, बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें. तेल गर्म करके उसमें गोल-गोल डालकर तल लें.

About the Author

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें

homelifestyle

Gulgule recipe in hindi: आटे, चीनी वाले फूले-फूले गुलगुले बनाने की आसान रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP