हीरो-डायरेक्टर दोनों सेट पर आते थे लेट, मिलकर बनाई ऐसी एक्शन फिल्म, झूम उठा बॉक्स ऑफिस, अंधाधुंध छापे पैसे – Amitabh Bachchan Shatrugh sinha dostana 1980 director Raj khosla used to come late on set still movie turn superhit earns 4 crores yash johar films
Last Updated:
Bollywood Superhit Movie : बॉलीवुड के किस्सों में हमें कई सुपरस्टार्स के सेट पर लेट आने के किस्से अक्सर सुनने को मिलते रहते हैं. लेटलतीफी से तंग आकार कई सुपरस्टार तो एकदूसरे के साथ काम नहीं करते थे. बॉलीवुड में एक ऐसी फिल्म भी बनी जिसका हीरो और डायरेक्टर दोनों को सेट पर लेट आने की आदत थी. दोनों ने मिलकर ऐसी फिल्म बनाई जिसने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए. मूवी सुपरहिट साबित हुई. इस फिल्म के सदाबहार गाने आज भी संगीत प्रेमियों की धड़कनों में बसते हैं. सबसे मजेदार यह है कि प्रोड्यूसर ने सेम टाइटल से एक और फिल्म बनाई. यह फिल्म एवरेज रही. दोनों फिल्म कौन सी थीं, आइये इनसे जुड़े दिलचस्प तथ्यों पर एक नजर डालते हैं…..

कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिनका नाम भले ही याद ना रहे लेकिन उनके गाने अमर हो जाते हैं. शादी-पार्टी फंक्शन में ये गाने अक्सर सुनने को मिल जाते हैं. ऐसी ही एक सुपरहिट फिल्म 17 अक्टूबर 1980 को रिलीज हुई थी. यह फिल्म राइटर सलीम-जावेद की जोड़ी ने ही लिखी थी. करण जौहर के पिता यश जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस के नाम से अपना नया-नया बैनर शुरू किया था. ‘दोस्ताना’ फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी पहली फिल्म थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन-शत्रुघ्न सिन्हा और जीनत अमान लीड रोल में थे. डायरेक्टर राज खोसला थे. आइये जानते हैं इस फिल्म से जुड़े किस्से…….

दोस्ताना एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी जिसे यश जौहर ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में जीनत अमान इकलौती फीमेल स्टार थी. अमिताभ बच्चन-शत्रुघ्न सिन्हा दोनों ही जीनत अमान से प्यार कर बैठते हैं. फिल्म लव ट्रायंगल पर बेस्ड थी. प्रेम चोपड़ा, अमरीश पुरी, हेलेने और प्राण सपोर्टिंग रोल्स में थे. यह फिल्म राज खोसला के डायरेक्शन में बनी लास्ट फिल्म थी. यह सबसे ज्यादा सफल भी रही. म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने कंपोज किया था. गीतकार आनंद बख्शी थे.

फिल्म के दो गाने ‘दिल्लगी ने दी हवा, थोड़ा सा धुआं उठा’ और ‘सलामत रहे दोस्ताना हमारा’ आज भी उतने ही कर्णप्रिय लगते हैं. इन गानों को किशोर कुमार, आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने आवाज दी थी. फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और म्यूजिक की खासी चर्चा हुई. डिस्ट्रीब्यूटर्स ने खूब पैसा कमाया. 1980 की यह चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. अमिताभ-शत्रुघ्न सिन्हा ने चार फिल्मों में एकसाथ काम किया. इनमें दोस्ताना, शान, नसीब और काला पत्थर शामिल हैं. दोनों ने संघर्ष के दिनों में रास्ते के पत्थर में भी काम किया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

डायरेक्टर राज खोसला अपनी फिल्मों में हीरोइन को ग्लैमरस दिखाने से परहेज करते थे. जीनत अमान की बहुत ही बोल्ड एक्ट्रेस थीं. ऐसे में उन्हें फिल्म में साड़ी पहननी पड़ी. जब राज खोसला ने फिल्म शुरू की तो अमिताभ बच्चन-विनोद खन्ना को लेने का मन बनाना लेकिन जब सलीम-जावेद की लिखी फुल स्क्रिप्ट पढ़ी तो उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को लिया. उन्होंने यश जौहर को बताया कि विनोद खन्ना अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा हैंडसम हैं. ऐसे ही हीरोइन उन्हें छोड़कर अमिताभ के पास कैसे जा सकती है? ऐसे में अमिताभ से कम लुकिंग चेहरे वाले शत्रुघ्न सिन्हा को फिल्म में लिया गया.

शत्रुघ्न सिन्हा सेट पर लेट आने के लिए जाने जाते थे. मजेदार बात यह है कि डायरेक्टर राज खोसला भी सेट पर लेट आने के लिए मशहूर थे. वहीं अमिताभ बच्चन समय के बहुत पाबंद थे. अमिताभ की पंक्चुअलिटी को देखते हुए राज खोसला ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान समय पर आने की कोशिश की. यह इकलौती ऐसी फिल्म है जिसमें राज खोसला और अमिताभ बच्चन ने एकसाथ काम किया.

फिल्म में प्रेम चोपड़ा ने मेन विलेन का किरदार निभाया था. अमरीश पुरी उनके सहायक थे. इस फिल्म के रिलीज होने के दो साल बाद ही अमरीश पुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े खलनायक बनकर उभरे. 28वें फिल्म फेयर अवॉर्ड में दोस्ताना फिल्म को चार नॉमिनेशन मिले थे.

प्रोड्यूसर यश जौहर ने देवानंद के नवकेतन प्रोड्क्शन में लंबे समय तक काम किया. फिर अपना बैनर शुरू किया. यश जौहर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूस यश चोपड़ा के जीजा थे. उन्होंने सलीम-जावेद से रेडीमेड स्क्रिप्ट ली. राज खोसला चाहते थे कि विजय आनंद फिल्म को डायरेक्ट करें लेकिन वो राम-बलराम में बिजी थे. ऐसे में उन्होंने राज खोसला को फिल्म के डायरेक्शन का जिम्मा सौंपा. फिल्म 1977 में शुरू हुई और तीन साल में बनकर तैयार हुई. क्लाइमैक्स इंग्लैंड में फिल्माया गया था.

2 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी. सबसे मजेदार तथ्य यह है कि पूरे 28 साल बाद यश जौहर ने अपने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले 2008 में ‘दोस्ताना’ टाइटल से एक और फिल्म बनाई. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी. अभिषेक बच्चन-जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे. म्यूजिक विशाल-शेखर का था. फिल्म को तरुण मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था. 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 87 करोड़ का बिजनेस किया था. यह एक एवरेज फिल्म साबित हुई थी.