Shashi Tharoor Meets Rahul Gandhi | Congress Internal Rift- क्या थम जाएगी कांग्रेस में कलह? राहुल गांधी के ऑफिस में थरूर की ‘पॉवर मीटिंग’, आधे घंटे तक बंद कमरे में मंथन
Last Updated:
Shashi Tharoor Meets Rahul Gandhi: कांग्रेस में अंदरूनी मतभेदों की चर्चाओं के बीच शशि थरूर ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से संसद में बंद कमरे में मुलाकात की. आधे घंटे चली इस पॉवर मीटिंग को बजट सत्र और केरल चुनाव से पहले पार्टी की एकजुटता की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
शशि थरूर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की संसद में अहम बैठक. (फाइल फोटो PTI)नई दिल्ली: कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी कलह की चर्चाएं तेज हो गई हैं. वजह बनी है शशि थरूर की वह बंद कमरे वाली मुलाकात. जो उन्होंने राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ संसद परिसर में की. यह मीटिंग राहुल गांधी के ऑफिस में हुई. दरवाजा बंद रहा और बाहर मीडिया इंतजार करता रहा. आधे घंटे से ज्यादा समय तक भीतर क्या बात हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई. लेकिन इस खामोशी ने सवाल और अटकलें जरूर बढ़ा दीं. कांग्रेस इस वक्त संगठनात्मक चुनौतियों, चुनावी दबाव और नेतृत्व संतुलन के नाजुक दौर से गुजर रही है. ऐसे में थरूर जैसे सीनियर नेता की ‘पॉवर मीटिंग’ को हल्के में नहीं लिया जा सकता.
VIDEO | Delhi: Congress leader Shashi Tharoor, on his meeting with Leader of the Opposition Rahul Gandhi, said, “I am going to attend Parliament right now. When it happens, I’ll let you know.” pic.twitter.com/CnBzQeDhQT