गुरुग्राम में लव-जिहादः आरिफ बना आरव, हिंदू युवती को फंसाकर की शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, ऐसे चंगुल से निकली जिया खान

Share to your loved once


Last Updated:

गुरुग्राम में अपनी पहचान छुपाकर एक महिला से शादी करने और उस पर धर्म बदलने का दबाव डालने के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी पहले से शादीशुदा है

ख़बरें फटाफट

गुरुग्राम में लव-जिहादः आरिफ बना आरव, हिंदू युवती को फंसाकर की शादीग लड़की लव जिहाद की शिकार. (सांकेतिक फोटो)

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम  में लव जिहाद का मामला सामने आया है. मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को पहचान छुपाकर फंसा और फिर शादी कर ली. बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर नाम जिया खान रख दिया. फिलहाल, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम में अपनी पहचान छुपाकर एक महिला से शादी करने और उस पर धर्म बदलने का दबाव डालने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं.

आरोपी आरिफ खान ने अपना नाम ‘आरव’ बताकर एक हिंदू महिला से शादी की थी. शादी के बाद आरोपी और उसके परिवार ने महिला पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया और उसका नाम बदलकर ‘जिया खान’ रख दिया. पुलिस ने बताया कि जब महिला गर्भवती हुई तो आरोपियों ने उस पर गर्भपात का दबाव डाला. बच्चे के जन्म के बाद भी उस पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा. महिला किसी तरह अपने बच्चे के साथ बिहार अपने मायके पहुंची, वहां उसने अपने बेटे को माता-पिता के पास छोड़ा और फिर गुरुग्राम लौट आई. इसके बाद आरोपी और उसके परिवार ने जबरन महिला के किराए के घर में घुसकर फिर से धर्म बदलने का दबाव बनाया.

महिला की शिकायत पर सेक्टर-14 थाने में भारतीय न्याय संहिता और हरियाणा धर्मांतरण निवारण अधिनियम, 2022 के तहत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी आरिफ खान उर्फ आरव और उसके साथी तारिफ खान को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों धुनेला गांव के रहने वाले हैं.

प्राथमिकी के मुताबिक, बिहार की रहने वाली 24 साल की महिला 2022 में गुरुग्राम के एक कार शोरूम में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात तारिफ खान के जरिए आरिफ खान से हुई थी. प्राथमिकी में आरिफ खान उर्फ आरव, उसकी मां जैतूनी, पत्नी अरशिदा, भाई इरफान, नोमान, मोमेन और तारिफ खान को आरोपी बनाया गया है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि तारिफ खान पहले आरिफ खान के यहां ड्राइवर था. पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है.

About the Author

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

homeharyana

गुरुग्राम में लव-जिहादः आरिफ बना आरव, हिंदू युवती को फंसाकर की शादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP