मेरठ में नशे में धुत शख्स चढ़ा पेड़ पर, उतरवाने के लिए मंगवानी पड़ी क्रेन
Last Updated:
UP Live News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज18 के साथ बने रहें. यहां आपको हर तरह की खबरें मिलेंगी. राज्य में होने वाली बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें भी मिलेंगी.

UP News and Updates in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. यहां आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…
बुलडोजर पलटकर दबने से एक की मौत
कुशीनगर के तमकुहीराज थाने के रजवटिया के पास कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के स्वागत में खड़ा बुलडोजर पलटने का मामला सामने आया है. बुलडोजर के नीचे दबे युवक रवि निषाद की मौत हो गई. बता दें, बीते दिन हुआ था हादसा. संवैधानिक अधिकार यात्रा के लेकर कुशीनगर पहुंचे थे संजय निषाद. वहीं उनके स्वागत में बुलडोजर खड़ा था, जो पलट गया था. कई कार्यकर्ता बुलडोजर के नीचे दब गए थे.
यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है. बुधवार देर शाम आगरा के यमुनानगर जोन में पुलिस की लूट के दो अभियुक्तों से मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने दो शातिर बदमाशों पप्पू सोनकर और रजनीश सोनकर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. दोनों अभियुक्त के पैर में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मेरठ में नशे में पेड़ पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर के रहने वाले शख्स ने नशे में पेड़ पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. जब लोगों ने शख्स को पेड़ पर चढ़ता देखा तो भीड़ इकट्ठा हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को उतारना चाहा. मगर, वो उतरने को राजी नहीं हुआ. इस पर क्रेन मंगवाई गई और फिर युवक को नीचे उतारा.
राज चौहान की हत्या करने वालों से हुई मुठभेड़
राज चौहान की हत्या के बाद आगरा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन. हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की हुई मुठभेड़. हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज खान उर्फ मंसूरी की मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से मौत हो गई. दो अन्य आरोपी आशु और मोहित के पैर में भी गोली लगी. वहीं, दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए. CP दीपक कुमार के निर्देश पर डीसीपी सिटी अली अब्बास ने खुलासे के लिए बनाई थी 9 टीमें. तीनों आरोपियों पर पुलिस ने रखा था 25-25 हजार का इनाम. बीते 23 जनवरी को राज चौहान की गोली मारकर की गई थी हत्या.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें