aaj ka panchang 29 january 2026 | Jaya Ekadashi muhurat guruvar vrat vishnu puja ravi yog bhadra rahu kaal disha shool | आज का पंचांग, 29 जनवरी 2026 जया एकादशी मुहूर्त

Share to your loved once


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 29 January 2026: आज जया एकादशी व्रत है. इसके साथ ही गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा और रवि योग का सुंदर संयोग बना है. रवि योग 07:11 ए एम से प्रारंभ है, जो 20 मिनट तक रहेगा. पंचांग के अनुसार, आज माघ शुक्ल एकादशी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, विष्टि करण, इन्द्र योग, दक्षिण का दिशाशूल और वृषभ राशि में चंद्रमा है. भद्रा सुबह में 07:11 ए एम से लगेगी, जो दोपहर तक है. इसका वास स्थान स्वर्ग में है, इसलिए इसका दुष्प्रभाव धरती पर नहीं होगा. अगर आपको कोई शुभ काम करना है तो उस पर भद्रा की वजह से रोक नहीं होगी. जो लोग आज जया एकादशी का व्रत हैं, वे शुभ-उत्तम मुहूर्त 07:11 ए एम से 08:32 ए एम के बीच भगवान विष्णु की पूजा करें और जया एकादशी व्रत कथा सुनें. इस व्रत को करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद भूत, प्रेत या पिशाच योनि में कष्ट नहीं भोगना पड़ता है.

आज के दिन गुरुवार व्रत भी है. जो लोग एकादशी और गुरुवार दोनों ही व्रत रखते हैं, उनको दोगुना पुण्य लाभ प्राप्त होगा. गुरुवार को हल्दी, गुड़, पीले फल, पीले फूल, केसर, पीतल, सोना, पीले रंग के कपड़े, धार्मिक पुस्तक जैसे गीता, विष्णु चालीसा आदि का दान करें. इससे कुंडली का गुरु दोष मिट जाता है. विवाह के योग बनते हैं. दांपत्य जीवन सुखमय होता है. पंचांग से जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 29 जनवरी 2026

  • आज की तिथि- एकादशी – 01:55 पी एम तक, फिर द्वादशी
  • आज का नक्षत्र- रोहिणी – 07:31 ए एम तक, मृगशिरा – 05:29 ए एम, जनवरी 30 तक, उसके बाद आर्द्रा
  • आज का करण- विष्टि – 01:55 पी एम तक, बव – 12:32 ए एम, जनवरी 30 तक, उसके बाद बालव
  • आज का योग- इन्द्र – 08:27 पी एम तक, फिर वैधृति
  • आज का पक्ष- शुक्ल
  • आज का दिन- गुरुवार
  • चंद्र राशि- वृषभ – 06:31 पी एम तक, फिर मिथुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:11 ए एम
सूर्यास्त- 05:58 पी एम
चन्द्रोदय- 02:00 पी एम
चन्द्रास्त- 04:55 ए एम, जनवरी 30

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 05:25 ए एम से 06:18 ए एम
  2. रवि योग: 07:11 ए एम से 07:31 ए एम
  3. अभिजीत मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:56 पी एम
  4. विजय मुहूर्त: 02:22 पी एम से 03:05 पी एम
  5. अमृत काल: 09:26 पी एम से 10:54 पी एम
  6. निशिता मुहूर्त: 12:08 ए एम, जनवरी 30 से 01:01 ए एम, जनवरी 30
  7. जया एकादशी पारण: कल, सुबह 7:10 बजे से सुबह 9:20 बजे तक

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:11 ए एम से 08:32 ए एम
चर-सामान्य: 11:13 ए एम से 12:34 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:34 पी एम से 01:55 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:55 पी एम से 03:16 पी एम
शुभ-उत्तम: 04:37 पी एम से 05:58 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 05:58 पी एम से 07:37 पी एम
चर-सामान्य: 07:37 पी एम से 09:16 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:34 ए एम से 02:13 ए एम, जनवरी 30
शुभ-उत्तम: 03:52 ए एम से 05:31 ए एम, जनवरी 30
अमृत-सर्वोत्तम: 05:31 ए एम से 07:10 ए एम, जनवरी 30

आज के अशुभ समय

  • राहुकाल- 01:55 पी एम से 03:16 पी एम
  • यमगण्ड- 07:11 ए एम से 08:32 ए एम
  • दुर्मुहूर्त- 10:47 ए एम से 11:30 ए एम, 03:05 पी एम से 03:48 पी एम
  • गुलिक काल- 09:53 ए एम से 11:13 ए एम
  • भद्रा- 07:11 ए एम से 01:55 पी एम
  • भद्रा का वास- स्वर्ग में
  • दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

क्रीड़ा में – 01:55 पी एम तक, उसके बाद कैलाश पर.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP