‘बॉर्डर 2’ ने वीकेंड के बाद बनाई अपनी पकड़, छठे दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर बटोरे इतने करोड़
Last Updated:
Border 2 box office collection day 6: सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन की तिकड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म बॉर्डर 2 अपनी रिलीज के छठे दिन भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है. फिल्म ने महज छह दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 23 जनवरी को रिलीज हुई इस वॉर-ड्रामा ने कई पुरानी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. हालांकि, वर्किंग डे होने के कारण छठे दिन कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन फिल्म का ओवरऑल सफर अब ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है.
साल 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनेगी ‘बॉर्डर 2’नई दिल्ली. सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है. वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी यह वॉर-ड्रामा फिल्म रिलीज के छह दिनों बाद भी सिनेमाघरों में अपना दबदबा बनाए हुए है. महज छह दिनों के अंदर फिल्म ने 200 करोड़ के आंकड़े को पार चुकी है. इस शानदार कमाई के साथ ही ‘बॉर्डर 2’ ने ‘धुरंधर’ के पुराने रिकॉर्ड को चकनाचूर करते हुए बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर कब्जा जमा लिया है.
200 करोड़ के पार हुआ ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन
इस तरह सनी देओल की वॉर ड्रामा मूवी का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन महज छह दिनों में 213 करोड़ पहुंच गया है. इस शानदार आंकड़े के साथ ‘बॉर्डर 2’ हाल के समय की सबसे बड़ी हिंदी हिट्स की लिस्ट में शामिल हो गई है. 200 करोड़ के आंकडा पार करने के बाद इस फिल्म ब्लॉकबस्टर बनना लगभग तय माना जा रहा है.
रविवार को ‘बॉर्डर 2’ की हुई ताबड़तोड़ कमाई
‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 6,078 शोज के साथ शानदार शुरुआत की और 30 करोड़ बटोरे, इस दौरान सिनेमाघरों में दर्शकों की उपस्थिति करीब 37 फीसदी रही. दूसरे दिन फिल्म ने 6,297 शोज के जरिए 36.50 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे दिन यानी रविवार को तो जैसे फिल्म ने 6434 शोज और 62.5 फीसदी की भारी भीड़ के साथ फिल्म ने 54.50 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और धमाका कर दिया.
गणतंत्र दिवस पर थिएटर्स में पहुंची दर्शकों की भीड़
असली कमाल चौथे दिन यानी 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) की छुट्टी पर देखने को मिला. देशभक्ति के माहौल के बीच फिल्म ने 59 करोड़ की बंपर कमाई की और इस दिन 65.2 फीसदी थिएटर्स भरे रहे. हालांकि, पांचवें दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई और फिल्म 20 करोड़ रुपये जुटा पाई, जिसमें दर्शकों की मौजूदगी करीब 25.5 फीसदी रही.
खाड़ी देशों में ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज पर लगी बैन
हैरानी की बात यह है कि इस फिल्म को खाड़ी के 6 देशों बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में रिलीज की अनुमति नहीं मिली है. इस मुद्दे पर फिलहाल मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. भूषण कुमार और निधि दत्ता द्वारा निर्मित इस फिल्म में सनी देओल के अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. अनुराग सिंह ने फिल्म का डायरेक्शन किया है.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें