जौ की रोटी कैसे बनाएं, जौ की रोटी बनाने की विधि, जौ की रोटी खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं: barley chapati recipe, b12 rich roti recipe

Share to your loved once


Last Updated:

Tips To Make Vitamin B12 Rich Roti: खाना सेहत के लिए दवा का काम कर सकता है. यदि आप रसोई में रखी चीजों का सही मात्रा में और सही तरह से इस्तेमाल करना सीख लें. यहां हम आपको रोटी बनाने का एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जो पेट भरने के साथ विटामिन बी12 की कमी भी दूर करेगा.

जौ के आटे में ये 2 सफेद चीज मिलाकर बनाएं रोटी, सेहत और स्वाद से भरपूर

रोटी भारतीय थाली का अहम हिस्सा है. ज्यादातर घरों में गेहूं की रोटी बनाई जाती है. लेकिन यदि आप गेहूं की जगह रोटी बनाने के लिए जौ के आटे का इस्तेमाल करना शुरू कर दें तो आपके शरीर की कई तकलीफें बिना दवा दूर हो सकती हैं. विटामिन बी12 की कमी आज के समय की एक बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम बनकर उभर रही है.

इसके कारण दिनभर थकान, काम में ध्यान न लगा पाना, शरीर में ऐंठन, छोटी-छोटी बातों का याद न रहना, यहां तक कि शरीर में खून की कमी भी हो सकती है. महिलाएं इससे ज्यादा परेशान रह सकती है, क्योंकि पीरियड, मेनोपॉज के लक्षण इससे काफी मिलते-जुलते लगते हैं. इसलिए आज हम आपको एक ऐसा ट्रिक बता रहे हैं, जिससे आप अपने खाने से ही सप्लीमेंट के फायदे ले सकते हैं.

जौ की रोटी खाएं
जौ में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसमें फाइबर,प्रोटीन, विटामिन बी, आयरन शामिल है. ऐसे में रोजाना जौ के आटे की रोटी खाना सेहत के लिए जादू जैसा असर दिखा सकता है. बस इसे बनाते समय इसमें कुछ चीजों को मिलाना न भूलें.

विटामिन बी12 रिच जौ की रोटी

जरूरी सामग्री
दही
नमक
अजवाईन
कलौंजी
प्याज के पत्ते या धनिया पत्ते

जौ की रोटी बनाने का तरीका
-सेहतमंद गुणों से भरपूर जौ की रोटी बनाने के लिए आटे को गूंथते समय इसमें अजवाईन, कलौंजी, नमक और 2-3 चम्मच दही को मिलाएं.
– अब आटे को अच्छे से गूंथ लें और इसे 5-6 घंटे के लिए अच्छे से कवर करके रख दें.
– जब इसमें खमीर बनता नजर आने लगे तो इसकी रोटी बना लें. ये अच्छे बैक्टीरिया आंतों के इंफेक्शन को दूर करने के साथ शरीर में विटामिन बी12 के लेवल को भी संतुलित रखने में मदद करते हैं.
– आखिरी में रोटी बेलते वक्त इसपर ऊपर से प्याज या धनिया के हरे पत्तों को डाल दें और तवा पर सेंक लें.
– यदि आपको हाई ब्लड शुगर की समस्या नहीं है, तो आप इसपर घी लगाकर भी खा सकते हैं.

फायदे
यदि आप रोजाना इस तरह से जौ की रोटी बनाकर खाते हैं, तो इससे दिन भर आप शरीर में ऊर्जा महसूस करेंगे. साथ ही ये रोटी विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करेगी.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

जौ के आटे में ये 2 सफेद चीज मिलाकर बनाएं रोटी, सेहत और स्वाद से भरपूर

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP