Republic Day Parade 2026 Results: Indian Navy and Maharashtra Tableau win Best Awards | गणतंत्र दिवस 2026 परेड विजेता लिस्ट: महाराष्ट्र की झांकी और भारतीय नौसेना को मिला बेस्ट अवॉर्ड

Share to your loved once


Last Updated:

Republic Day Parade 2026: गणतंत्र दिवस 2026 की परेड के परिणाम घोषित हो गए हैं. जजों ने भारतीय नौसेना और दिल्ली पुलिस को बेस्ट मार्चिंग दस्ता चुना है. राज्यों में महाराष्ट्र की गणेशोत्सव झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला है. पॉपुलर चॉइस श्रेणी में असम रेजिमेंट और गुजरात की झांकी को जनता ने सबसे ज्यादा पसंद किया है. संस्कृति मंत्रालय की ‘वंदे मातरम’ झांकी मंत्रालयों में अव्वल रही है.

ख़बरें फटाफट

नौसेना, दिल्ली पुलिस, महाराष्ट्र… देखें रिपब्लिक डे परेड की पूरी विनर्स लिस्टनई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय नौसेना की झांकी. (Photo : PTI)
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस 2026 की परेड के नतीजों का इंतजार अब खत्म हो गया है. रक्षा मंत्रालय ने इस साल के बेस्ट मार्चिंग दस्तों और झांकियों के विजेताओं की घोषणा कर दी है. इस बार भी कंपटीशन बहुत कड़ा था. जजों के पैनल ने भारतीय नौसेना को तीनों सेनाओं में सबसे बेहतरीन मार्चिंग दस्ता चुना है. वहीं अर्धसैनिक बलों में दिल्ली पुलिस ने बाजी मारी है. राज्यों की झांकियों में इस बार महाराष्ट्र ने पहला स्थान हासिल किया है. महाराष्ट्र की झांकी का विषय ‘गणेशोत्सव: आत्मनिर्भरता का प्रतीक’ था. इसने अपनी भव्यता और संदेश से सबका ध्यान खींचा. जम्मू-कश्मीर की झांकी दूसरे और केरल की झांकी तीसरे स्थान पर रही है.

सेनाओं के बीच किस दस्ते ने दिखाया सबसे शानदार अनुशासन?

तीनों सेनाओं के बीच इस साल कड़ी टक्कर देखने को मिली. जजों के पैनल ने अनुशासन और तालमेल के आधार पर भारतीय नौसेना को सर्वश्रेष्ठ चुना है. नौसेना के जवानों की कदमताल ने कर्तव्य पथ पर मौजूद हर नागरिक का दिल जीत लिया. वहीं अगर हम सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स यानी CAPF की बात करें तो दिल्ली पुलिस ने बाजी मारी. दिल्ली पुलिस के दस्ते को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का अवॉर्ड दिया गया है. इन दस्तों ने अपनी ट्रेनिंग और जज्बे का बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इनके अलावा मंत्रालयों की श्रेणी में संस्कृति मंत्रालय की झांकी ‘वंदे मातरम’ को टॉप पर रखा गया है.

राज्यों की झांकियों में महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर ने कैसे किया कमाल?

राज्यों की झांकियों में महाराष्ट्र की झांकी को पहला स्थान मिला है. इस झांकी में गणेशोत्सव के जरिए आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाई गई थी. जम्मू-कश्मीर की झांकी को दूसरा स्थान मिला जो वहां के हस्तशिल्प और लोक नृत्यों पर आधारित थी. केरल की झांकी तीसरे नंबर पर रही जिसमें वाटर मेट्रो और डिजिटल साक्षरता को दिखाया गया था. इन झांकियों ने भारत की बदलती तस्वीर और सांस्कृतिक विरासत को एक साथ पेश किया. जजों ने इनके डिजाइन और थीम की काफी तारीफ की है. स्पेशल प्राइज CPWD की ‘वंदे मातरम’ झांकी को दिया गया है.

जनता की पसंद यानी ‘पॉपुलर चॉइस’ में कौन रहा नंबर वन?

इस साल भी MyGov पोर्टल पर ऑनलाइन वोटिंग कराई गई थी. जनता ने अपनी पसंद के हिसाब से विजेताओं को चुना है. ‘पॉपुलर चॉइस’ कैटेगरी में असम रेजिमेंट को सेनाओं के बीच बेस्ट मार्चिंग दस्ता चुना गया है. वहीं CAPF श्रेणी में CRPF जनता की पहली पसंद बनी है. राज्यों की बात करें तो गुजरात की झांकी ‘वंदे मातरम: स्वदेशी का मंत्र’ को पहला स्थान मिला है. उत्तर प्रदेश की ‘बुंदेलखंड की संस्कृति’ वाली झांकी दूसरे नंबर पर रही. राजस्थान की ‘उस्ता कला’ को जनता ने तीसरा स्थान दिया है. शिक्षा मंत्रालय की झांकी को मंत्रालयों में सबसे ज्यादा वोट मिले हैं.

About the Author

Deepak Verma

दीपक वर्मा (Deepak Verma) एक पत्रकार हैं जो मुख्‍य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों और समसामयिक विषयों से जुडी विस्तृत रिपोर्ट्स लिखते हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़…और पढ़ें

homenation

नौसेना, दिल्ली पुलिस, महाराष्ट्र… देखें रिपब्लिक डे परेड की पूरी विनर्स लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP