| Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Astrology |

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Makar Rashifal 29 January 2026 : आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए ग्रोथ और प्रगति से भरपूर रहेगा. आज आप परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे, जिससे मानसिक संतुलन भी बेहतर रहेगा. व्यापार, नौकरी, रिलेशनशिप और करियर हर क्षेत्र में आज आपको सुखद परिणाम मिलने के संकेत हैं.

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 29 जनवरी यानी आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. आज का दिन उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. मकर राशि के जातक आज अपना अधिकांश समय परिवार के साथ खुशी और सुकून में बिता सकेंगे. व्यापार, नौकरी, रिलेशनशिप और करियर हर क्षेत्र में आपको सुखद परिणाम मिलने के संकेत हैं. विशेष रूप से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और व्यापार में किसी बड़े लाभ की संभावना भी बन रही है.

जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए ग्रोथ और प्रगति से भरपूर रहेगा. परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक संतुलन को मजबूत करेगा और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी.

व्यापार का हाल
व्यापार से जुड़े मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. आपकी ऊर्जा और सोच सकारात्मक बनी रहेगी. यदि आप पार्टनरशिप में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा. व्यापार में उन्नति के नए अवसर सामने आ सकते हैं और लंबे समय से रुके हुए काम भी गति पकड़ सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं.

नौकरी और करियर
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन राहत और संतोष देने वाला रहेगा. किसी भी प्रोजेक्ट में बड़ी परेशानी नहीं आएगी और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. कार्यस्थल का माहौल सौहार्दपूर्ण और परिवार जैसा रहेगा. ऑफिस में किसी छोटे सेलिब्रेशन या खुशी के पल भी देखने को मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

छात्रों के लिए दिन कैसा रहेगा
स्टूडेंट्स को आज थोड़ी विरक्ति या मन का भटकाव महसूस हो सकता है. पढ़ाई और लक्ष्यों से ध्यान हटने की आशंका है, लेकिन ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. छात्रों को आज अपने करियर, पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं पर फोकस बनाए रखना चाहिए. अनुशासन और निरंतर प्रयास से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

रिलेशनशिप और पारिवारिक जीवन
रिलेशनशिप के लिहाज से आज का दिन खास रहने वाला है. सन टैरो कार्ड का प्रभाव रिश्तों में गर्माहट और आकर्षण बढ़ाएगा. शादीशुदा जातक जीवनसाथी के साथ अच्छा और यादगार समय बिताएंगे. प्रेमी जोड़े कहीं बाहर घूमने या साथ समय बिताने का प्लान बना सकते हैं. सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोगों से सराहना मिलेगी.

मकर राशि के लिए आज का उपाय
मकर राशि के जातकों को आज शिव और शक्ति दोनों की उपासना करनी चाहिए. यदि शादीशुदा जातक मां भगवती और भोलेनाथ का युगल स्वरूप में श्रृंगार करते हैं, तो मनोकामनाएं पूर्ण होने के प्रबल योग बनते हैं. इससे पारिवारिक सुख और मानसिक शांति में वृद्धि होगी.

About the Author

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

homeastro

Makar Rashi: खुलेगा उन्नति का रास्ता; मिलेगा प्यार-पैसा-तरक्की; लाइफ होगी सेट

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP