O Romeo Cast Fees: शाहिद ने ली इतनी फीस, तृप्ति से ज्यादा इस हीरोइन ने लिए पैसे, दिशा-नाना के हाथ आए इतने करोड़

Share to your loved once


Last Updated:

O Romeo Cast Fees: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के टीजर, ट्रेलर और गाने अभी से लोगों के बीच क्रेज बनाए हुए हैं. सोशल मीडिया रिएक्शंस और इंटरनेट पर बने बज को देखकर लगता है कि फैंस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

Shahi kapoor o Romeo

विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी ‘ओ रोमियो’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. अविनाश तिवारी के इम्प्रेसिव लुक और नाना पाटेकर के स्टाइल ने ऑडियंस को अट्रैक्ट किया है. इस फिल्म के शाहिद कपूर ने मोटी रकम ली है. जबकि अविनाश ने भी अच्छी-खासी फील ली है. आइए जानते हैं फिल्म की कास्ट ने कितनी फीस ली है.

Shahi kapoor o Romeo

Shahid Kapoor Fee: सबसे पहले बात शाहिद कपूर की फीस की. ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर एक हिटमैन उस्तरा की भूमिका निभा रहे हैं. वह अफशा के लिए अपने प्यार, धोखे और बदले के खेल में फंस जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद ने इस रोल के लिए 45 करोड़ रुपए लिए हैं.

Shahi kapoor o Rome

Tripti Dimri Fee: ‘ओ रोमियो’ में तृप्ति डिमरी अफशा का किरदार निभा रही हैं, जो एक मासूम लड़की है और जिसकी जिंदगी अचानक बदल जाती है. उन्हें इस रोल के लिए करीब 6 करोड़ रुपये मिले हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

o Romeo Cast Fee

Avinash Tiwary Fee: अविनाश तिवारी फिल्म में एक खूंखार विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनकी हेयर स्टाइल से लेकर फिजिकल लुक पूरी तरह से अलग और नया है. अविनाश ने ‘ओ रोमियो’ के लिए 7 करोड़ रुपये फीस ली है.

 o Romeo Cast Fee

Tammannah Bhatia Fee: तमन्ना भाटिया फिल्म में राबिया के किरदार में नजर आएंगी. वह फिल्म की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली महिला कलाकार हैं. उन्हें ‘ओ रोमियो’ के लिए 7 करोड़ रुपये मिले हैं.

o Romeo Cast Fee

Disha Patani Fee: दिशा पाटनी फिल्म में डांसर जूली का किरदार निभा रही हैं. खबरों के मुताबिक, उन्हें 2 करोड़ रुपये फीस मिली है. दिशा फिल्म में अहम रोल निभा रही हैं.

o Romeo Cast Fee

Nana Patekar Fee: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर इस फिल्म में इस्माइल खान की भूमिका में नजर आएंगे. वह फिल्म में एक अनोखा किरदार निभाएंगे. उन्हें इस रोल के लिए 4 करोड़ रुपये मिले हैं.

Shahi kapoor o Romeo Cast Fee

O Romeo Controversy: ‘ओ रोमियो’ को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने कथित तौर पर फिल्म बनाने वालों को एक लेटर भेजा. उन्होंने आरोप लगाया कि यह फिल्म उनके पिता की ज़िंदगी पर आधारित है और इसे परिवार की मर्ज़ी के बिना बनाया गया है. टीजर-ट्रेलर में फिल्म को सच्ची घटनाओं इंस्पायर बताया गया है, जिसके बाद से विवाद शुरू हुआ.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

O Romeo Cast Fee: शाहिद ने ली इतनी फीस, तृप्ति से ज्यादा इस हीरोइन ने लिए पैसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP