Aaron Jones Suspended For Fixing: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अमेरिका के लिए बुरी खबर, फिक्सिंग में फंसा स्टार बल्लेबाज, हुआ सस्पेंड

Share to your loved once


Last Updated:

Aaron Jones Suspended For Fixing: टी20 वर्ल्ड कप से पहले अमेरिका के लिए बुरी खबर है. टीम के स्टार बल्लेबाज आरोन जोंस को फिक्सिंग के आरोप में अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है. जोंस पर टी10 लीग में फिक्सिंग का आरोप है. जोन्स 2024 में टी20 विश्व कप में पदार्पण करते हुए सुपर-8 चरण तक पहुंचने वाली अमेरिकी टीम का हिस्सा थे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अमेरिका के लिए बुरी खबर, फिक्सिंग में फंसा बैटरआरोन जोंस को फिक्सिंग के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है.

नई दिल्ली. अमेरिका के स्टार बल्लेबाज आरोन जोंस पर फिक्सिंग के आरोप लगे हैं. जोंस को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है. जोंस अमेरिका के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं जिन्होंने 1 जून, 2024 को डलास में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के पहले मैच में कनाडा के खिलाफ महज 40 गेंदों में 94 रनों की नाबाद पारी खेली थी. फिक्सिंग के आरोपों के चलते उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों से बुधवार (28 जनवरी) को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया.  उन पर भ्रष्ट प्रस्ताव की जानकारी संबंधित अधिकारियों को न देने और कथित अपराध की जांच में सहयोग न करने का भी आरोप लगाया गया है.

आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘आईसीसी ने अमेरिका (यूएसए) के खिलाड़ी आरोन जोन्स (Aaron Jones) पर क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) और आईसीसी के भ्रष्टाचार-रोधी संहिता के तहत पांच उल्लंघनों का आरोप लगाया है. ये आरोप मुख्य रूप से 2023-24 के बीआईएम10 टूर्नामेंट से जुड़े हैं, जो सीडब्ल्यूआई की भ्रष्टाचार-रोधी संहिता के अधिकार क्षेत्र में आता है, जबकि दो अन्य आरोप अंतरराष्ट्रीय मैचों से संबंधित हैं, जो आईसीसी संहिता के अंतर्गत आते हैं.’

आरोन जोंस को फिक्सिंग के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है.

आईसीसी के मुताबिक, ‘जोन्स को तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार के क्रिकेट से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें 28 जनवरी 2026 से 14 दिनों के भीतर आरोपों का जवाब देना होगा. न्यूयॉर्क में जन्में 31 साल के इस खिलाड़ी ने अमेरिका के लिए 52 एकदिवसीय और 48 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उन्होंने पिछली बार अप्रैल 2025 में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अमेरिका के लिए बुरी खबर, फिक्सिंग में फंसा बैटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP