Hardik pandya throw:VIDEO: चीते की तरह गेंद पर झपट पड़े पंड्या, रॉकेट थ्रो से बिखेर दी गिल्लियां
Last Updated:
Hardik pandya throw: हार्दिक पंड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपने सटीक थ्रो से कमाल कर दिया.उन्होंने कप्तान मिचेल सैंटनर को रॉकेट थ्रो पर पवेलियन भेज दिया. पंड्या ने शॉर्ट फाइन लेग से स्टंप्स पर सटीक थ्रो किया, सैंटनर की डाइव भी उन्हें आउट होने से नहीं बचा सकी.
गेंदबाजी या बल्लेबाजी में नहीं, फील्डिंग में छाए हार्दिक पंड्या. नई दिल्ली. हार्दिक पांड्या ने चौथे टी20 मैच में भले ही एक भी गेंद न फेंकी हो, लेकिन भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हुए इस मैच में उन्होंने अपना प्रभाव दिखाया। ईशान किशन की अनुपस्थिति में भारत ने पांच गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, इसलिए विशाखापत्तनम में हार्दिक को गेंदबाजी करने की जरूरत नहीं थी। हालांकि, मुंबई इंडियंस के कप्तान ने फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर को एक सटीक डायरेक्ट हिट से पवेलियन भेज दिया।
न्यूजीलैंड की पारी का 17वां ओवर चल रहा था. कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर क्रीज पर थे और मैच बेहद नाजुक मोड़ पर था. सैंटनर ने एक गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में हल्के हाथों से धकेला और तेजी से एक रन चुराने की कोशिश की. उन्हें लगा कि हार्दिक पंड्या की स्थिति को देखते हुए यह सिंगल सुरक्षित है, लेकिन यही उनकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई.
You can’t keep this man out of the game 😤🔥
Hardik Pandya with the lightning run-out – batting beast, death bowler, and now fielding sniper.