IND vs NZ 4th T20 LIVE SCORE: सीफर्ट का 25 गेंदों पर पचासा, न्यूजीलैंड की विस्फोटक शुरुआत
Last Updated:
India vs New Zealand 4th T20 Live Cricket Score and Updates: भारत ने चौथे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. इशान किशन प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं ज…और पढ़ें
भारत न्यूजीलैंड चौथा टी20 क्रिकेट मैच लाइव स्कोर अपडेट.
नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम लगातार तीन मैच जीतकर 5 मैचों की टी20 सीरीज पहले ही जीत चुकी है. सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला आज विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सबकी नजरें संजू सैमसन पर रहने वाली हैं. संजू शुरुआती तीन मैचों में उम्मीद पर खरा नहीं उतर सके हैं. उनके लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी फॉर्म में लौट आए हैं. सूर्यकुमार यादव से चौथे टी20 मैच में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.वहीं तीसरे टी20 में 14 गेंद पर अर्धशतक जड़ने वाले युवा ओपनर अभिषेक शर्मा भी एक और धमाकेदार पारी खेलने को बेताब हैं. इशान किशन प्लेंइंग इलेवन से बाहर हैं उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिला है.
2024 की शुरुआत से भारत ने खेले गए सभी 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज/टूर्नामेंट जीते हैं. यह पाकिस्तान (2016-18) के साथ संयुक्त रूप से सबसे लंबी जीत का सिलसिला है. इस सीरीज के पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 210.98 प्रति 100 गेंद है. किसी भी टीम ने कम से कम तीन बार बल्लेबाजी करने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में इससे तेज स्ट्राइक रेट से रन नहीं बनाए हैं. न्यूजीलैंड ने भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हारे हैं.
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), ज़ाकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
भारत की संभावित एकादश: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या/अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई/वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: डेरिल मिचेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
January 28, 202619:33 IST
IND vs NZ 4th T20 LIVE SCORE: सीफर्ट अर्धशतक के करीब, न्यूजीलैंड का स्कोर 71/1
India vs New Zealand 4th T20 Live Cricket Score and Updates: न्यूजीलैंड ने पावर प्ले में बिना कोई नुकसान 71 रन बना लिए. टिम सीफर्ट अर्धशतक के करीब हैं वहीं डेवोन कॉनवे दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे हैं. भारतीय गेंदबाज शुरुआती छह ओवर में एक भी विकेट नहीं ले पाए.
January 28, 202619:08 IST
IND vs NZ 4th T20 LIVE SCORE: न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू, कॉनवे-सीफर्ट की ओपनिंग जोड़ी मोर्चे पर
India vs New Zealand 4th T20 Live Cricket Score and Updates: न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू हो चुकी है. डेवॉन कॉनवे और टिम सीफर्ट की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है. भारत को पहले विकेट की तलाश है. भारत की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह गेंदबाजी की शुरुआत करने आए हैं.
January 28, 202618:39 IST
IND vs NZ 4th T20 LIVE SCORE: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
India vs New Zealand 4th T20 Live Cricket Score and Updates: न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), ज़ाकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
January 28, 202618:38 IST
IND vs NZ 4th T20 LIVE SCORE: भारत की प्लेइंग इलेवन
India vs New Zealand 4th T20 Live Cricket Score and Updates: भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
January 28, 202618:37 IST
IND vs NZ 4th T20 LIVE SCORE: इशान किशन प्लेइंग इलेवन से बाहर, अर्शदीप को मौका
India vs New Zealand 4th T20 Live Cricket Score and Updates: इशान किशन को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका मिला है. इशान शानदार लय में थे. टॉस के समय सूर्यकुमार यादव ने बताया कि इशान को निगल की समस्या है जिसकी वजह से वह नहीं खेल रहे हैं.
January 28, 202618:33 IST
IND vs NZ 4th T20 LIVE SCORE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
India vs New Zealand 4th T20 Live Cricket Score and Updates: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. चौथे टी20 मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर टॉस के बॉस बने और उन्होंने बिना झिझक पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में 3-0 से आगे है.
January 28, 202618:15 IST
IND vs NZ 4th T20 LIVE SCORE: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI:
India vs New Zealand 4th T20 Live Cricket Score and Updates: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: डेरिल मिचेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
January 28, 202618:14 IST
IND vs NZ 4th T20 LIVE SCORE: भारत की संभावित एकादश
India vs New Zealand 4th T20 Live Cricket Score and Updates: भारत की संभावित एकादश: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या/अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई/वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.
January 28, 202618:13 IST
IND vs NZ 4th T20 LIVE SCORE: पिच रिपोर्ट
India vs New Zealand 4th T20 Live Cricket Score and Updates: एसीए-वीडीसीए स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को खूब रन बनाने में मददगार साबित होती है. पिछली बार जब इस स्टेडियम में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था, तब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मैच में कुल 400 रन बने थे. यह पिच स्पिनरों को भी मदद देती है और बीच-बीच में धीमी भी हो जाती है.
January 28, 202618:10 IST
IND vs NZ 4th T20 LIVE SCORE: भारत न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड
India vs New Zealand 4th T20 Live Cricket Score and Updates: भारत न्यूजीलैंड के बीच 29वां टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. इससे पहले 28 मैचों में भारत 17 जीता है जिसमें 2 सुपर ओवर में जीत शामिल है. न्यूजीलैंड की टीम 10 टी20 मैच भारत के खिलाफ जीती है. एक मुकाबला टाई रहा है.
January 28, 202618:06 IST
नमस्कार
न्यूज 18 हिंदी ऑनलाइन क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच कुछ देर में शुरू होगा. इस मैच के पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.