आईपीएल में जम्मू-कश्मीर के सबसे महंगे गेंदबाज बने बारामूला एक्सप्रेस आकिब नबी, मिला ये बड़ा सम्मान

Share to your loved once


Last Updated:

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट का चमकता सितारा और बारामूला एक्सप्रेस के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज आकिब नबी अब राज्य पुरस्कार विजेता बन गए है. आईपीएल के इतिहास में प्रदेश के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे आकिब नबी को उनकी शानदार और लगातार उपलब्धियों के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में चुना है. 

आईपीएल में जम्मू-कश्मीर के सबसे महंगे गेंदबाज बने बारामूला एक्सप्रेस आकिब नबीजम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी 

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट का चमकता सितारा और ‘बारामूला एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज आकिब नबी अब राज्य पुरस्कार विजेता बन गए हैं. गणतंत्र दिवस पर सरकार ने राज्य पुरस्कारों की घोषणा की जिसमें आकिब नबी को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के रूप में चुना है. वह आईपीएल के इतिहास में प्रदेश के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं.रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले आकिब ने दिलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की ओर से खेलते हुए चार गेंदों में चार विकेट लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की थी.इंडियन प्रीमियर लीग-2026 की नीलामी में उन पर पैसों की बारिश हुई है.

30 लाख के बेस प्राइस से शुरू हुई उनकी बोली 8.40 करोड़ पर जाकर खत्म हुई थी। आकिब पर पैसों की यह बरसात दिल्ली कैपिटल्स ने की. इसके साथ ही वे आईपीएल में जम्मू-कश्मीर के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. 30 लाख के बेस प्राइस पर बोली 28 गुना ज्यादा पर जाकर खत्म हुई.घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने आईपीएल तक का सफर तय किया. तीन साल पहले प्लेइंग-11 में नहीं थी जगह आकिब ने लगातार अच्छे प्रदर्शन, धैर्य और परिश्रम की बदौलत आकिब नबी ने घरेलू क्रिकेट से आईपीएल तक का सफर तय किया है.

बारामूला एक्सप्रेस नाम से प्रसिद्ध आकिब नबी को बड़ा सम्मान
एक समय प्लेइंग-11 में जगह के लिए जूझने वाले आकिब ने रणजी और दिलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर न केवल पहचान बनाई. आकिब नबी फर्स्ट क्लास, लिस्ट-ए और टी-20 में जम्मू-कश्मीर के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे है. 2024-25 का घरेलू सत्र उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.उन्होंने आठ मैचों में 44 विकेट झटके और पूरे सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे. शानदार गेंदबाजी का मिला. आकिब नबी ने 36 फर्स्ट क्लास मैचों की 59 पारियों में 125 बल्लेबाजों को आउट किया है. 870 रन भी बनाए हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में 29 मैचों में 42 विकेट, जबकि टी-20 में 34 मैचों में 43 विकेट उनके नाम हैं. उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने जम्मू-कश्मीर को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाई.

homecricket

आईपीएल में जम्मू-कश्मीर के सबसे महंगे गेंदबाज बने बारामूला एक्सप्रेस आकिब नबी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP