Who is Jacob martin: कौन हैं नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में जेल पहुंचे जैकब मार्टिन
Last Updated:
Who is Jacob martin: पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन को वडोदरा में शराब पीकर गाड़ी चलाने और तीन गाड़ियों में टक्कर मारने पर गिरफ्तार किया गया. उन्होंने सौरव गांगुली की कप्तानी में डेब्यू किया था और सचिन तेंदुलकर के साथ खेले. इससे पहले भी जैकब के ऊपर 2009 में मानव तस्करी के गंभीर आरोप लगे थे.
कौन हैं सौरव गांगुली की कप्तानी में डेब्यू करने वाले जैकब मार्टिननई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट फैंस एक तरफ जब अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत के जीत का जश्न मना रहे थे तो दूसरी तरफ एक ऐसी खबर आई जिसने सबको शर्मिंदा कर दिया. मंगलवार को पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन को वडोदरा शराब पीकर गाड़ी चलाने और बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए गिरफ्तार किया गया. सौरव गांगुली की कप्तानी में डेब्यू करने वाला ये क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी के साथ खेल चुका है.
पुलिस ने जैकब मार्टिन को मंगलवार को गिरफ्तार किया था. उनके ऊपर 27 जनवरी को शराब के नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाने का गंभीर आरोप है. जैकब ने एसयूवी कार से नशे में धुत होकर तीन खड़ी गाड़ियों में टक्कर मारी. जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबर 2.30 बजे अकोटे इलाके के पुनि नगर सोसायटी में हुई.
कौन हैं जैकब मार्टिन?
अचानक से अपनी शर्मनाक हरकत के लिए चर्चा में आए जैकब मार्टिन के बारे में हर कोई जानना चाहता है. इस खिलाड़ी ने सौरव गांगुली की कप्तानी में इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था. भारतीय टीम की तरफ से जैकब को 10 वनडे खेलने का मौका मिला. इस दौरान वो महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ खेले.
क्या पहले भी जेल जा चुके हैं जैकब मार्टिन
वडोदरा में जन्में पूर्व भारतीय क्रिकेटर के लिए जेल जाने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले साल 2009 में उनपर मानव तस्करी का आरोप लगा था. जानकारी के मुताबिक जैकब के ऊपर पैसे लेकर एक व्यक्ति को नकली पासपोर्ट बनवाकर ब्रिटेन भेजने का गंभीर आरोप था. तमाम विवादों के बाद भी साल 2017 में बड़ौदा क्रिकेट ऐसोसिएशन ने जैकब मार्टिन को रणजी टीम का कोच बनाया था.
कैसा रहा जैकब मार्टिन का डॉमेस्टिक करियर
जैबक मार्टिन ने कुल 138 फर्स्ट क्लास मैच में 46.65 की औसत से 9192 रन बनाए. उन्होंने 23 शतक और 47 अर्धशतक लगाए. जैकब ने 101 लिस्ट ए मैच खेलकर 3 शतक और 20 अर्धशतक की बदौलत 2948 रन बनाए. मार्टिन ने 2 टी20 में 14 रन बनाए.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें